: मैरिज गार्डन में फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
Admin Mon, Jan 23, 2023
पुलिस की गिरफ्त में आरोपीघटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा घटना स्थल से एक 12 बोर की दुनाली बंदूक जप्त, आरोपी पर हत्या के प्रयास का मामला हुआ था दर्ज
भिंड - संवाददाता
कोतवाली थाना पुलिस ने एक हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है विस्तृत जानकारी के मुताबिक गत 20 जनवरी की रात्रि में आपसी विवाद को लेकर एमजेएस मेला ग्राउंड के पास स्थित स्वतंत्र नगर में शिवम शर्मा के दसरथ मैरिज गार्डन में बने ऑफिस के अंदर आरोपी ने संजय उर्फ संजू सिंह तोमर को एक 315 बोर के देशी कट्टे से जान से मारने की नियत से आपसी रंजिश के कारण गोली मार दी थी, घायल अवस्था में संजय सिंह तोमर को जिला अस्पताल भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 307,506 ताहि के तहत अपराध क्रमांक 25/23 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे ,नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा को आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर कल दिनांक को हत्या के प्रयास के आरोपी को ग्राम चरथर से गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल सिंह भदोरिया, उपनिरीक्षक देवीदीन अनुरागी, उपनिरीक्षक राजेश गौर, प्रधान आरक्षक अवधेश तोमर, त्रिवेंद्र सिंह, सतेंद्र राजावत, कुलदीप शुक्ला,रामकांत शर्मा,आरक्षक गिर्राज यादव, राहुल राजावत, आनंद त्रिपाठी ,अभिषेक यादव, अमन राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन