: कोंहार में युवक के मर्डर के दोनों आरोपी पुलिस ने 36 घन्टे के अन्दर दबोचे

Admin Mon, Mar 4, 2024

पुलिस अधीक्षक असित यादव ने किया था दस - दस हजार का इनाम घोषित

https://youtube.com/shorts/kLU6Re03Soo?si=7AcYJ-NhFfEdmPReखबर यहां भी...

भिंड - संवाददाता

पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,एसडीओपी मेहगाँव दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना मेहगाँव के चर्चित कौहार मर्डर केश में घटना के 36 घन्टे के अदंर 10-10 हजार के ईनामी दो आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे मेहगाँव पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
गत एक मार्च को थाना मेहगाँव पर फरियादी पप्पू स्या पुत्र गबडू स्या उम्र 56 साल निवासी कौंहार थाना मेहगाँव ने रिपोर्ट की, कि ग्राम कौहार पैंडा के पास मौ मेहगाँव रोड़ किनारे आरोपीगणो ने दिनदहाडे हथियार से फायर कर फरियादी के भाई आसीन की हत्या कर दी है जिस पर से थाना मेहगांव पर अपराध क्र. 49/24 धारा 302,34 भादवि का विरुध्द दो आरोपियों नंगा उर्फ नेगू उर्फ कृष्णकान्त राजोरिया पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी माता बाली गली मेहगाव और नीलेश बघेल पुत्र रामनरायन बघेल 28 निवासी माता बाली गली मेहगांव पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। दिनहदाडे हुये इस कृत्य से आमजन में भय की स्थिति निर्मित हो गई थी घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा आरोपीगणों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी मेहगाँव को निर्देशित किया गया था एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये के ईनाम घोषित किये थे। जिसके पालन में घटना के 36 घन्टे के अंदर मेहगाँव पुलिस द्वारा दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं मोटर सायकल जप्त की गई। उक्त दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मेहगांव आशुतोष शर्मा, एस आई कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर, सुमन धाकड़, एएसआई अशोक कुमार तिवारी, एएसआई संतोष सिंह भदौरिया, जितेन्द्र पाराशर, अजय मौर्य, संजय पाण्डेय, रामदास गुप्ता, सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप पचौरी, गौरीशंकर, रायसिंह गुर्जर, पदम सिंह, शिवकुमार, दिनेश मुदगल, अवधेश सिंह, मायाराम, मुनेश तोमर, अवनेश सिंह चौहान, मंगल सिंह, ज्योति सिंह कुशवाह, प्रदीप तोमर एवं सायवर टीम में सब इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, आनंद दीक्षित, महेश कुमार,
राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने तीन को यथोचित पुरस्कार देने की भी बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें