: पुलिस ने अवैध रेत से भरे सात टैक्टर ट्राली पकड़े, खनिज विभाग करेगा कार्यवाही…

Admin Sat, Jan 13, 2024

लहार व भिंड की देहात थाना पुलिस द्वारा अवैध परिवहन पर बडी कार्यवाही
सात ट्रैक्टर मय रेत से भरी ट्रोली के पकडे

भिंड - संवाददाता

देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी और लहार थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन कर बेचने जा रहे हैं। इसी पर कार्यवाही करते हुए देहात थाना पुलिस ने भरौली रोड से तीन टैक्टर पकड़े वही लहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पर्यायच के लोग अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे है सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर्यायच घाट के रास्ते पर पहुंचे जहाँ पर चार ट्रेक्टर मय रेत से भरी 04 ट्रॉलियों के परिवहन करते मिले। जिन्हे फोर्स की मदद से घेर कर पकडे और पकडे गये ट्रेक्टर (1) लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 265 डीआई मय रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस MBNAAACALLRG01267, इंजन नं. RLG2BAN2355 लिखा था, (2) नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर 744 एक्स टी मय रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं. MBNBU53AANCA11800, इंजन नं.EZ.4001 /5EA02304 लिखा था (3) लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर 575 डीआई मय अवैध रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं.MBNAAALXTJJM01045 लिखा था (4) नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर मय अवैध रेत से भरी ट्रॉली जिसका चेसिस नं.MBHAK49ADKTN28805, इन्जन नं.CJ1353 / SAN15387 लिखा था। ट्रेक्टर चालकों से रेत की रायल्टी संबंधी कागजात चाहे जो नही होना बताये बाद आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया एवं अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर व ट्रॉलियों को मौके पर जब्त किया गया। बाद वापसी पर उक्त सभी ट्रेक्टर चालको व वाहन मालिकों के विरूद्ध अवैध रेत परिवहन की धारा 379,414 भादवि मे कार्यवाही की गयी।
यहां हम बता दें कि पुलिस अधीक्षक असित यादव के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी लहार अनुभाग रवीन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई कार्यवाही में लहार पुलिस को बडी सफलता मिली।
इस संपूर्ण कार्यवाही में लहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमानंद शर्मा, भैयालाल सनोरिया, एएसआई उदय सिंह, राजेन्द्र, सुनील शर्मा, जयकुमार, विशाल मिश्रा, अरविंद सिंह भदौरिया, रविकांत शर्मा, मनीष जादौन, सुशील शर्मा, अमित पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें