: बसीम मुज्जफर नगर से लाया गांजे की खेप, पुलिस ने दबोचा
Admin Tue, Jan 31, 2023
मेहगांव व सायवर पुलिस ने साढ़े तीन लाख की कीमत का 17 किलो अवैध गांजा की तस्करी करते हुये एक गांजा तस्कर वसीम खां उर्फ भूरा को किया गिरफ्तार
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
थाना प्रभारी मेहगावं निरीक्षक वरुण तिवारी को दिनांक 30 जनवरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी मेहगावं खनैता डयूटी होने से सउनि रामप्रकाश एवं सायबर सेल टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। उक्त गठित टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान सोनी रेलवे स्टेशन पर पहुँची जहाँ मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिया जैसा एक व्यक्ति सोनी रेलवे स्टेशन के पास काले रंग का बैग लिये हुये खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा चारो तरफ से घेराबन्दी कर पकड लिया गया। गांजा तस्कर व्यक्ति से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम बसीम पुत्र भूरा खाँ उम्र 26 साल निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली जिला मुजफ्फर नगर (उप्र) का होना बताया गया एवं पुलिस टीम द्वारा काले बैग की तलाशी लेने पर 03 पैकिट जो कि खाकी रंग के टैप में लिपटे हुये थे। पैकिट खोलने पर उसमें 16 किलो 995 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) भरा हुआ मिला। उक्त घटना के सम्बन्ध मे आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) जप्त किया जाकर थाना मेहगाव मे अपराध क्रमांक 15 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त अपराध के सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें और भी खुलाशा होने की सम्भावना है तथा गाँजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे मे पूछताछ जारी है। उक्त गांजा तस्कर को पकड़ने में मेहगांव थाना प्रभारी वरुण तिवारी, सायवर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपेन्द्र यादव, शिवप्रताप सिंह, वैभव तोमर, सत्यवीर सिंह रामप्रकाश शर्मा, अशोक तिवारी व प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, अजय मोर्य, प्रहलाद सिंह, आनन्द दीक्षित, पदम सिंह, राहुल यादव, यतेन्द्र राजावत, हरपाल,अवधेश सिह, हेमन्त सिंह,अवनेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन