: चार थानों की पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का कुख्यात ईनामी बदमाश
Admin Thu, Aug 3, 2023

थाना रौन, देहात, ऊमरी से फरार 10 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात बदमाश ऊमरी पुलिस की गिरफ्त में । आरोपी के कब्जे से 01 कट्टा 315 बोर, 01 राउण्ड जप्त
आरोपी के थाना देहात, थाना ऊमरी में 02 स्थाई वारंट भी थे पेंडिंग
भिंड - संवाददाता
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे के निर्देशन में तथा उप मुख्यालय भिण्ड अरविन्द शाह के मार्ग दर्शन में फरारी, इनाम आरोपियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी ऊमरी व टीम तथा सायबर टीम द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आरोपी के कब्जे से 1 कट्टा 315 बोर, 1 जिंदा राउण्ड जप्त किया गया।
गत मंगलवार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति किसी वारदात घटित करने की फिराक में कट्टा लिये सिकहाटा पुलिया पर घूम रहा है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचा तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा । उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पेन्ट की बायीं तरफ कमर में 1 कट्टा 315 बोर का तथा पेन्ट की जेब से 1 राउण्ड 315 बोर का मिला। उक्त व्यक्ति से कट्टा व राउण्ड रखने के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जिसने अपने पास न होना बताया। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/ 27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उक्त कट्टा व राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त आरोपी थाना रौन के अपराध क्र. 22/2023 धारा 307,34 भादवि थाना देहात के अपराध क्र. 647/2022 धारा 327, 323, 294, 506 भादवि में फरार था । आरोपी के विरुद्ध थाना ऊमरी तथा थाना देहात में 1-1 स्थाई वारंट भी लंबित था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
उक्त आरोपी के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, डकैती की तैयारी, फायरिंग, मारपीट, अवैध आर्म्स, अवैध शराब के कुल 30 अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक रविन्द्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर दीपेन्द्र यादव, शिव प्रताप राजावत,सत्यवीर सिंह, नीतेन्द्र मावई, रामअवतार सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, कुलदीप जाट व सायबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन