: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति स्थापित की - गीता शाक्य
Admin Wed, Jun 21, 2023
केन्द्र सरकार द्वारा गरीब मजदूर किसान के लिये बनायी गयी योजनाओं को सत्ता और संगठन धरातल पर उतार रहा है - संध्या राय
होटल पन्ना पैलेस में पत्रकार वार्ता आयोजित, गिनाई मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां
गणेश भारद्वाज - भिंड
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता की सोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में विधानसभा के एक हजार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकती संपर्क करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा के ( बूय संख्या) से अधिक बूथ पर अलग- अलग कार्यक्रम होगे। पत्रकारवार्ता में लोकसभा कलस्टर प्रभारी म.प्र. पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, भाजपा जिला देवेन्द्र सिंह नरविया विधायक संजय सिंह कुशवाह संजु मौजूद रहे।
सांसद शाक्य ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीते 9 वर्ष भारत के नवनिर्माण के भारत के गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21 वीं सदी भारत की सदी है। बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में फ्रेजाइल फाइव' से 'टॉप फाइव की यात्रा की है। भारत ने बीते 3 साल में एक पार्टी के अपना परिवार अपनी नीति को दरकिनार कर सबका साथ, सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज अनसुनी कर दी जाती थी। आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया सुनती है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।
सांसद शाक्य ने कहा कि पहले योजनाएं कागजों की धूल फांफती रहती थी। आज एक ही कार्यकाल में योजनाएं बनती भी है और जमीन पर उतरती भी है। शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही कार्यकाल में होता है। पहले बिचौलिए लाभार्थियों का खाते थे, आज बिचौलिया संस्कृति को खत्म किया गया है। भ्रष्टाचार के दीमक को खत्म किया जा रहा है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, गरीबों को एक रुपया भेजता हूँ तो केवल 15 पैसे जनता तक पहुँच पाते हैं। न जाने कौन सा पंजा था कि रूपये में 85 पैसे को खा जाता था। आज नरेन्द्र मोदी सरकार में 100 रुपये भेजे जाते हैं। तो 100 रुपये पहुंचते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार में तो इसमें और अधिक पैसा जुड़कर गरीबों तक पहुँचता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के 5 पैसा खाने वाले पंजे से अर्थव्यवस्था को निकालकर इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है।
साशा ने कहा कि बीते 9 सालों में भारत ने गुलामी की बेडियों तोड़ी है। राजपथ अब कर्तव्य पथ है. रेस कोर्स रोड अब ओक कल्याण मार्ग है और प्रधानमंत्री, प्रधानसेवक के रूप में जनता जनार्दन की सेवा कर रहे है। प्रधानमंत्री जी ने देश के के स्केल के ऊपर उठाया है। धारा 370 धाराशायी हुआ, ट्रिपल तलाक की कुपया खत्म हुई और आतंकवाद पर सर्जिकल एयर स्ट्राइक हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी तेज गति से चल रहाहाट पूरी तरह से बदल गया है। जहा पर जार्ज पंचम की मूर्ति भी आज वहां सुभाष बोस की प्रतिमा है। वीरो की गाथा गाता हुआ नेशनल पॉर मेमोरियल है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश में लगभग 48 करोड़ और विधानसभा में (तियाहियों की संख्या …) लोगों के जन-धन एकाउंट खोले उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ और विधानसभा में हितग्राहियों की संख्या ) गैस कनेक्शन वितरित किये गये, देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया, 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में जल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक गरीबों का पर दिए गए विधानसभा में हितग्राहियों की संख्या) आवास निर्मित हुए है और हर घर में बिजली, पानी, गैस, शौचालय और आयुष्मान कार्ड पहुंचाया गया। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। विधानसभा में हितग्राहियों की संख्य ) आयुष्मान कार्ड बने है।
उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीते 9 वर्षो में गरीयो एवं पंचितों की सेवा करने वाला भारत बना है. नारी शक्ति को संबल देने वाला भारत बना है युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला भारत बना है, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला भारत बना है, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला भारत बना है तथा विश्व में निरंतर विकास करते बाला भारत बना है। आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है. शक्ति भी है सुरक्षा भी है और संयम भी यह नया भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है। पार्टी ने नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org भी लॉन्च की है। इस अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की और से एक गीत (ऍथम) भी जारी किया है। साथ ही, पार्टी के जनसंपर्क और जनसमर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) भी जारी किया है।

भाजपा सांसद गीता शाक्य ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास को समर्पित उल्लेखनीय कार्य सपने हो रहे साकार गरीब को मिले बराबरी के अधिकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला देश का पहला413 नगरीय निकायों में अवैध कॉलोनियों को नाम मात्र के शुल्क के साथ वैध एवं नियमित किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय मुख्यमंत्री आवासीय नू-अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना मेंअभी तक 48 हजार से अधिक पट्टे वितरित, प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 55 लाख से अधिक आवास स्वीकृत , 42 लाख आवास का निर्माण पूर्ण गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है आयुष्मान भारत योजना इस योजना केअंतर्गत मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 3 करोड़ 56 लाख से अधिक कार्ड बनाए गए 26 लाख 34 हजार से अधिक मरीजो को मिला लाभा 5 करोड़ 18 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है निःशुल्क खायान्न । 145 अन्त्योदय रसोई केंद्र संचालित गरीबों को 10 रुपये में भरपेट भोजन सबल योजना में 4 लाख 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को 4 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक वितरित संबल-2 में 14 लाख 21 हजार से अधिक पात्र हितग्राही । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में लगभग 82 लाख महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया | मुख्यमंत्री कल्या विवाह योजना में 5 लाख 75 हजार से अधिक बेटिया लाभान्वित 51
हजार की राशि को बढ़ाकर 55 हजार रुपये किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, महा संपर्क अभियान के जिला संयोजक अशोक सिंह कुशवाह व पार्टी प्रवक्ता अजय शर्मा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।
पत्रकारों ने मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर दागे सवाल, नेताओं ने नहीं दे पाया संतोषजनक जवाब
उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद गीता सार से जब पत्रकारों ने सवाल किए तो वह पत्रकारों के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके पत्रकारों ने देश में बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सवाल दागे थे।
विज्ञापन