: सम्मान समारोह में होगा शिक्षकों की समस्याओं पर विमर्श...
Admin Wed, May 17, 2023
नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में शैक्षिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी होंगे मुख्य अतिथि
इटावा - संवाददाता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में 19 मई शुक्रवार को प्रातः 9 बजे पुराना आगरा रोड इटावा स्थित नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में शैक्षिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा । उक्त आशय की एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष कवि (डॉ) कमलेश शर्मा एवं जिला मंत्री राजीव कुमार गोयल ने बताया कि उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मा. सुरेश कुमार त्रिपाठी पधार रहे हैं । विशिष्ट अतिथि के रूप में मा जगवीर किशोर जैन (पूर्व एम एल सी) , मा डॉ प्रमोद मिश्रा (उपाध्यक्ष एवं पूर्व एम एल सी) , मा हेमराज सिंह (उपाध्यक्ष), मा नरेंद्र वर्मा (महामंत्री) , मा मुकेश शर्मा (कोषाध्यक्ष), मा इंद्रासन सिंह(पूर्व महामंत्री) पधार रहे हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. हरिकिशोर तिवारी करेंगे । शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षा के उन्नयन , शिक्षकों की समस्याओं पर विमर्श के साथ ही सम्मान समारोह भी आयोजित होगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मा सुरेश त्रिपाठी एवं नवनियुक्त प्रदेशीय मंत्री कवि कमलेश शर्मा को जिला कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया जाएगा । इटावा पधारने वाले शिक्षक नेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षक नेता द्वय ने इटावा के माध्यमिक शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपने नेताओं के विचार अवश्य सुनें । पुरानी पेंशन बहाल करने के संगठन की संघर्ष योजना भी शिक्षकों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बताई जाएगी।
विज्ञापन