: राहुल गांधी का बयान देशद्रोह की श्रेणी में : दुबे

Admin Sat, Mar 4, 2023

डॉ रमेश दुबे

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रमेश दुबे ने राहुल गांधी के बयान को लिया आड़े हाथ
भिंड - संवाददाता

लोकतंत्र भारत में पूर्ण सुरक्षित है ,राहुल जी खतरा तो कांग्रेस को है जो उसका जहाज दिन प्रतिदिन डूबता जा रहा है आप इसकी चिंता करें।
राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए आपत्तिजनक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने देश द्रोह की श्रेणी का बताया । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत में पूर्ण सुरक्षित है इसलिए देश-विदेश में आप उल जलूल वक्तव्य देने से बचें। डॉ रमेश दुबे ने कहा कि देश को नीचा दिखाने की नाकाम कोशिश राहुल जी जो आप कर रहे हैं और चीन की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं यह घोर आपत्तिजनक है आपके इस बयान की देश का हर नागरिक निंदा करता है ।दुबे ने कहा कि भारत चीन को भाई भाई बोलने के बाद जो चीन ने गद्दारी की उसे आप सद्भावना ब शांति का दूत बता रहे हो यह आपकी बाल बुद्धि व अपरिपक्वता को प्रदर्शित करता है दुबे ने कहा कि सांसद राहुल गांधी अगर आपका फोन टेप होने का आपको शक है तो यह आपका भ्रम है और अगर हो भी रहा है तो भारत के खिलाफ विदेशों में आप क्या विचार व्यक्त कर रहे हो ये देश को पता होना चाहिए,। दुबे ने कहा शायद आप इसी कारण चिंतित हैं जो कांग्रेसी नेता स्वयं की पार्टी नहीं बचा पा रहा है जो एक डूबता जहाज साबित हो रहा है वह देश को क्या बचाएगा दुबे ने कहा यह प्रमाण राहुल गांधी ने दे दिया ,डॉ रमेश दुबे ने कहा कि सांसद राहुल गांधी के वक्तव्य की घोर निंदा होनी चाहिए क्योंकि यह उनका वक्तव्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें