: भाजपा की नींव थी राजमाता सिंधिया : पाठक

Admin Thu, Oct 12, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती
भिंड - संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनवंतरी बाई धर्मशाला में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि राजमाता सिंधिया जी ने अपने त्याग और राष्ट्रभक्ति से देश की राजनीति को नयी दिशा प्रदान की। राष्ट्र व विचारधारा के प्रति उनका समर्पण वंदनीय था। आपातकाल के समय लोकतंत्र को बचाने के लिए उन्होंने अत्याचारी शासन की घोर यातनाएं सही।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के पास धन वैभव की कोई कमी नहीं थी, लेकिन राजमाता ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया था।राजमाता विजयाराजे सिंधिया भारतीय राजनीति में शुचिता-संजीदगी की प्रतीक एवं अपने उदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध, एक जाना माना नाम रहीं ।
इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, आभा जैन, अनिल सिंह कुशवाह, रविंद्र नरवरिया, तरूण शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राजावत टन्टी, रश्मि खटीक, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, अमित जैन, शेरू पचौरी, शेखर खटीक, बच्चा सिंह राजावत,धीरज चौधरी,अवनीश त्रिपाठी,विष्णु शर्मा, दीपू कुशवाह, बंटी गौर,सौरभ जैन, राकेश जैन, पवन जैन, देवेंद्र जैन बल्ली, अनिल जैन छोटे, राय सिंह भदौरिया आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें