: सहजता और सरलता की प्रतिमूर्ति थी राजमाता विज्याराजे सिंधिया : कटारे

Admin Wed, Jan 25, 2023

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

भाजपा संस्थापक सदस्य राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भारौली रोड स्थित उमंग वाटिका में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे एवं जिला मंत्री तरुण शर्मा ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया सरलता सहजता और संवेदनशीलता की त्रिवेणी थी, उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया, उनके योगदान को भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव याद रखेगा। राजमाता विजयराजे सिंधिया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सदैव बढ़ाने का कार्य किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने जनसंघ से जुड़कर पूरे देश में गांव गांव गली गली घूम कर जनसंघ को मजबूत करने और खड़ा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनकी पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण पूरे देश में भाजपा दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि करने लगी।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल अध्यक्ष टीपू भदोरिया, मंडल महामंत्री संतोष भारौली, वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह नरवरिया, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, युवा नेता पुष्पेंद्र भारौली, युवा नेता हरिकिशन हैरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वर्गीय राजमाता को श्रद्धांजलि समर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन

जरूरी खबरें