: भिंड जिले में राकेश,नरेंद्र,हेमंत, गुड्डू और केशव जीते, गोविंद, अरविंद, चौधरी हारे...
Admin Sun, Dec 3, 2023
भाजपा ने लहार के 33 साल पुराने गढ़ को भेदा तो हेमंत ने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को हराया, मेहगांव से भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला की सबसे बड़ी और गोहद सुरक्षित सीट से केशव देसाई को सबसे छोटी जीत
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों के नतीजे हुए घोषित हो चुके है। लहर के 33 साल पुराने गढ़ को भाजपा ने अमृतसर में उर्फ गुड्डू के रूप में भेदने का काम किया है। वहीं अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने प्रदेश सरकार के गद्दार सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया को बड़े अंतर से परास्त किया। भिंड सदर से भाजपा के नरेंद्र सिंह कुशवाहा एक बार फिर से तीसरी बार विधायक बने हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबंध चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को 14000 से अधिक मतों से हराया है। यहां से विधायक संजीव सिंह कुशवाहा की करारी हार हुई है और वह तीसरे स्थान पर रहे हैं। मेहगांव में पूर्व विधायक राकेश शुक्ला तीसरी बार विधायक बनने में सफल हुए हैं उनकी जिले में सबसे बड़ी जीत हुई है। गोहद सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के सब देसाई ने मात्र 607 मतों से विजय प्राप्त की है यहां से भाजपा प्रत्याशी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने दोबारा गिनती कराए जाने के लिए आवेदन दिया जिसे जिला प्रशासन ने स्वीकार किया, लेकिन दोबारा गिनती होने के बावजूद भी वह जितने में सफल नहीं हो सके। बड़े दलों के निकटतम प्रतिबंधियों और जीते हुए प्रत्याशियों को कितने मत मिले जानिए...

अटेर विधानसभा क्रमांक 09-
भाजपा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया हारे।
कांग्रेस के हेमंत कटारे ने 20228 मतों के लंबे अंतर से हराया।
भाजपा- 49314
कांग्रेस- 69542
भिण्ड विधानसभा क्रमांक 10 -
भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह 14146 वोटों से जीते
भाजपा- 66420
कांग्रेस- 52274
लहार विधानसभा क्रमांक 11 -
भाजपा के अम्बरीष शर्मा गुड्डू ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को 12397 मतों से हराया।
भाजपा- 75347
कांग्रेस- 62950
इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टिकिट घोषित होने के पहले एक बार और चुनाव के दौरान दो बार सभा/रोड शो किये। शिवराज सिंह चौहान ने भी रोड शो और सभा किये।
मेहगांव विधानसभा क्रमांक 12 -
भाजपा के पूर्व विधायक राकेश शुक्ला ने कांग्रेस से पहली बार चुनाव लड़े नेता प्रतिपक्ष के भांजे राहुल सिंह भदौरिया को 22010 वोट से हराया और जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
भाजपा- 87153
कांग्रेस- 65143
गोहद विधानसभा क्रमांक 13 -
कांग्रेस के केशव देसाई 607 वोट से जीते
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य की नजदीकी हार।
पहली बार चुनाव लड़ने वाले केशव सिंह देसाई आखिरकार बने विधायक। लालसिंह आर्य की लगातार दूसरी हार।
भाजपा- 69334
कांग्रेस- 69941
विज्ञापन