: 11 लाख दीप प्रज्वलित कर मनाई राम नवमी...
Admin Thu, Mar 30, 2023
चित्रकूट में मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश प्रशासन ने पहली बार राम नवमी पर किया संयुक्त भव्य आयोजन
सतना ( चित्रकूट )संवाददाता

भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में रामनवमीं का त्यौहार बड़ी घूमधाम से मनाया जा रहा है, आज रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट नगरी 11 लाख दीपों से जगमगा उठी, जगमगाते चित्रकूट की मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं, मप्र. सतना के चित्रकूट में वैसे तो आज के दिन लाखों श्रद्धालु भक्त यहां हर वर्ष दीपदान कर रामनवमीं मानाने आते है, लेकिन इस बार चित्रकूट में रामनवमीं को खास बनाने के लिये एक पखवाड़ा पहले मप्र.- उप्र. शासन प्रशासन ने संयुक्त बैठक की गई थी, जिसमे मप्र. को 06 लाख और उप्र. को 05 लाख दीपदान करने का लक्ष्य तय किया गया था, मप्र. का सतना जिला प्रशासन लक्ष्य को पूरा करने लिये जी जान से जुट गया, नतीजतन भगवान राम का चित्रकूट आज 11 लाख दीपों से जगमगा उठा, एक स्थान पर एक साथ एक समय पर 11 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन निश्चित तौर पर किसी चमत्कार से कम नही है, इस ऐतिहासिक पल की ममनमोहक तश्वीरें कैमरे में कैद हुई है, मध्यप्रदेश सतना के चित्रकूट में रामनवमी को गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है, सतना कलेक्टर और सांसद ने बताया कि धार्मिक नगरी चित्रकूट को में दीपदान का यह अद्भुत दृश्य मानव कल्पना से परे है, चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर मनाए जा रहे गौरव दिवस दिवस में एक भी पैसा शासन-प्रशासन नहीं लगा है, आम जनमानस श्रद्धालु भक्त और चित्रकूट वासी इस बड़े आयोजन के आयोजक हैं, इस अवसर पर लाखो की तादात में चित्रकूट पहुंचे श्रद्धालु भक्तों में हर्ष उल्लास देखते ही बनता है ।
विज्ञापन