: सपने नहीं हकीकत बुनते हैं ,तभी तो सब भाजपा सरकार चुनते हैं : रमेश दुबे
Admin Sat, Feb 10, 2024
फिर इस बार मोदी सरकार के नारों से गूंजा ग्राम खेरा


भिंड - संवाददाता
विकसित भारत की कल्पना तभी हो सकती है जब देश के गांव विकसित होंगे,यह कल्पना प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की है ।इस विचार को ले कर ,गांव चलो अभियान,पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर पहुंच कर पूरा कर रहे हैं।उक्त उदगार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं गांव चलो अभियान के जिला संयोजक डॉ रमेश दुबे मैं ग्राम खेरा मे कहे ।ग्राम खेरा में दुबे ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा की चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिली, 80 करोड लोगों को निशुल्क अनाज वितरण हो रहा है ,10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, 14 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल जल की सुविधा हुई ,लगभग 11 करोड़ शौचालय बना कर जरूरत मंद को दिए गए ,10 वर्षों में 34 लाख करोड रुपए से ज्यादा dvd के माध्यम से वितरित किया गया, जनधन योजना से 51 करोड़ लोगों को बैंक व्यवस्था से जोड़ा, कमजोर वर्ग को सक्षम बना रही पी एम स्वनिधि योजना,में 84 लाख से ज्यादा लोग विश्वकर्मा योजना से जुड़े,44 करोड़ से अधिक लोगों को मुद्रा लोन का लाभ मिला।इस तरह की कजिन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया और अयोध्या में भगवान श्री राम का विशाल मंदिर में का निर्माण हुआ ।रमेश दुबे ने कहा अगले समय होने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ता और आम जनता मिल कर 68 प्रतिशत वोट भारतीय जनता पार्टी को दे कर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें।ग्राम खेरा में कार्यक्रम का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक अजय दुबे ने किया और सरपंच प्रीति सोनू भदौरिया,केशव सिंह,नरेश शर्मा,शिवराम सिंह,बलवीर सिंह,राम चंद्र,पवन ओझा,चंद्र पाल जाटव,पूर्व सरपंच बाबूराम जाटव,वनवारी खोरिया,राहुल सिंह उप सरपंच राम लक्षण बघेल सैकड़ों ग्रामीण जन शामिल हुए। रात्रि में भगवान श्री राम जानकी मंदिर में आरती और भजन का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन