: नागरिक सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष बने रामलखन गुप्ता, गीता गुप्ता और प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष

Admin Fri, Oct 13, 2023


7 अक्टूबर को चुने गए थे 10 संचालक, समता पैनल के 10 में से 7 चुने गए थे सदस्य

गणेश भारद्वाज - भिंड

भिंड नगर की प्रतिष्ठित नागरिक सहकारी केंद्रीय बैंक के गत 7 अक्टूबर को 10 संचालक चुने जाने के बाद आज शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर राम लखन गुप्ता मामा को चुना गया है वही श्रीमती गीता गुप्ता और प्रकाश अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष रामलखन गुप्ता बैंक के पूर्व अध्यक्ष एड. बृजेश गुप्ता के बेहद नजदीकी है वही श्रीमती गीता गुप्ता भिंड जिले के प्रतिष्ठित सर्जन डॉ एनसी गुप्ता की पत्नी है। दूसरे उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल जिन्हें कल्लू नाम से भी जाना जाता है वे इंजीनियर दीपक अग्रवाल के छोटे भाई हैं। नागरिक सहकारी केंद्रीय बैंक पिछले कई दशकों से भिंड में संचालित है और इसका टर्नओवर करोड़ नहीं बल्कि अरबों रुपए का है। हजारों की संख्या में इसके सदस्य हैं जो 10 संचालकों का चुनाव करते हैं और वे सभी संचालक मिलकर 10 में से ही एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष चुनते हैं । बैंकिंग और सहकारिता के जानकार दो संचालकों को मनोनीत किया जाता है। शुक्रवार दोपहर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद समता पैनल में खुशी की लहर दौड़ गई और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वय को फूल मालाओं से लाद दिया गया और उनके सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

यह चुने गए थे संचालक

एड.बृजेश गुप्ता
अशोक जैन तेल वाले
राम लखन गुप्ता (मामा)
सुरेश गुप्ता
प्रकाश अग्रवाल
प्रेम शर्मा
रामानंद सोनी
मनोज अनंत
गीता गुप्ता
गिरजा गौतम

विज्ञापन

जरूरी खबरें