: <em>ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी रामलोक का निर्माण होगा-शिवराज सिंह</em>

Admin Mon, Jan 23, 2023

ओरछा में सोमवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 6 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से 550 किमी लम्बी 18 विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी

निवाड़ी- संवाददाता

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य में पवित्र नगरी ओरछा में सोमवार को 6 हजार 800 करोड़ रुपये की लागत से 550 किमी लम्बी 18 विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई तो वही 25 करोड़ रुपये की लागत से बेतवा नदी पर निर्मित उच्च स्तरीय 645 मीटर लम्बाई के आधुनिक पुल का लोकार्पण संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजाराम की नगरी ओरछा में कहा कि राम हमारे रोम-रोम में हैं। हमारी सांसों में बसे हैं। राम हमारा अस्तित्व हैं। भारत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और तुलसीदास बच्चों की पुस्तकों में पढ़ाये जायेंगे। उन्होंने श्री गड़करी की प्रशंसा करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिये भारत को जोड़ने का कार्य कर रहे हैंमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि जिस तरह उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है उसी तरह ओरछा में रामराजा लोक का निर्माण किया जायेगा। चित्रकूट में भगवान श्री राम 13 साल वनवास में रहे हैं। चित्रकूट में वनवासी राम का लोक बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने राम वनगमन पथ निर्माण की भी बात कही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें