: पुलवामा के शहीदों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा : पाठक

Admin Wed, Feb 14, 2024

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

भिंड - संवाददाता

शहर के शहीद स्मारक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।पुलवामा आत्मघाती हमले में देश के 44 सैनिक शहीद हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने मां भारती के इन सपूतों को पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया एवं मां भारती के वीर सपूतों को उनके शौर्य एवं बलिदान के लिए नमन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुरों का ऋणी रहेगा।आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से हर भारतीय की आंखे नम हो गई थीं और इस हमले ने पूरे देश को अंदर से हिलाकर रख दिया था, लेकिन इसका बदला भारतीय सेना पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल महामंत्री सत्येंद्र कुशवाह,मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित चौधरी,सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,सौरभ सोनी,विजय साईराम,सत्यम सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें