: सुदूर सड़क योजना पुनः शुरू की जाए : डॉ. दुबे

Admin Sat, May 13, 2023

24 मई को पुनः आयेंगे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया, विभाग की समीक्षा बैठक भी लेंगे

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री

सिसोदिया का मातृ छाया पर किया स्वागत।सुदूर सड़क एवं मनरेगा की प्रमुख समस्याओं से ध्यान आकर्षित कराया

भिण्ड - संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे के निवास स्थान पर प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र उड़ा कर उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री एस सिसोदिया का ग्राम पंचायत से संबंधित कई समस्याओं से उनका ध्यान आकृष्ट कराया जिसमें सुदूर सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता आधार पर कराया जाए, एवं मनरेगा द्वारा मजदूरों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है उनका तत्काल भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं 24 मई को भिंड आ रहा हूं विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करूंगा और जिन का भुगतान नहीं हुआ है उनका समय पर भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब भाजपा के समर्थक भाव से काम करने वाले कार्य करता है आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव हम सबके मोड पर है अपने-अपने बूथ से भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचा कर उनका लाभ दिलाएं साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान प्रारंभ हो चुका है गांव-गांव में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें हम सब कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों की मदद करें और हितग्राहियों योजना का लाभ लेकर वह आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़े

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, कुलदीप सिंह राजावत, रामदास सोनी, राहुल भारद्वाज, शिव प्रताप सिंह राजावत, प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें