: 95 हजार उत्कृष्ट छात्रों के खातों में सिंगल क्लिक में पहुंचेंगे लैपटॉप खरीदने 25-25 हजार

Admin Tue, Sep 27, 2022

30 सितंबर को भोपाल में होगा आयोजन

भोपाल - संवाददाता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर आगामी 30 सितंबर को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज शाम निवास पर बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12 वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रूपए की राशि प्रति विद्यार्थी के मान से उनके खाते में अंतरित की जाएगी। प्रदेश में लगभग 95 हजार विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें