: संत समागम खनेताधाम : सम्पूर्ण गोहद ने संत स्वागत के लिए बिछाए पलक पांवड़े...
Admin Sat, Jan 28, 2023
त्याग तपस्या आस्था का केंद्र है श्री रघुनाथ मंदिर विजय रामधाम खनेता
सनातन धर्म महासम्मेलन की तैयारियों में पूरे गांव में 1000 रजाइया 700 तखत 1000 खटिया गांव में श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों ने खरीदी
30 जनवरी से 6 फरवरी तक तक होगा भव्य संत समागम
गणेश भारद्वाज - (गोहद भिंड)
श्री रघुनाथ मंदिर विजय रामधाम खनेता ग्वालियर भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है । मंदिर का विग्रह लगभग 700 वर्ष पुराना बताया जाता है। इस मंदिर के महंत गोलोक वासी संत विजय रामदास जी महाराज प्रकांड विद्वान संत थे धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज विनोबाजी जैसे महान संत मंदिर पर रहकर तपस्या की है यही कारण है। कि मंदिर में विराजे राम जानकी लक्ष्मण सहित दिव्य मूर्ति का चमत्कार देश-विदेश तक फैला है। रघुनाथ धाम ठाकुर जी के दर्शन लाभ के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। मंदिर का एक विशाल आश्रम वृंदावन धाम में स्थित है। इस मंदिर की कई शाखाएं विभिन्न स्थानों पर है। जहां पूजा पाठ नित्य क्रिया के साथ संपन्न कराया जाता है। वर्तमान में मंदिर के महंत 1008 महामंडलेश्वर रामभूषण दास जी महाराज सनातन धर्म भगवत कथा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं । संस्कृत विद्यालय के माध्यम से यहां छात्र वैदिक पद्धति से अध्यापन करते हैं। क्षेत्र में मंदिर त्याग तपस्या और आस्था का केंद्र बना हुआ है । आस पास के एक दर्जन गांव के नागरिक मंदिर में हो रहे सनातन धर्म सम्मेलन की तैयारियों में हर्ष खुशी के साथ जुटा है। जिस पर जो बन रहा है। वह व्यवस्था में लगा हुआ है । पूरे गांव खनेता में घर के बाहर छप्पर बैठका मैं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तखत खाट डाल कर रखी है। गांव के नागरिकों का कहना है। कि सनातन धर्म महासम्मेलन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की खाने की पूरी व्यवस्थाओं में पूरा गांव जुटा हुआ है । गांव के नागरिक कार्यक्रम को लेकर खुश हैं। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है। पूरे गांव में 7 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में गांव के नागरिकों ने 1000 से अधिक रजाइया 700 के लग भग तखत एक हजार के लगभग खटिया गांव के नागरिकों ने खरीद कर रखी हुई है। तखत बेचने वाले नरेश व्यापारी कहते हैं एक महीने से अधिक होने को आया पूरा माल खनेता गांव में ही बिक जाता है । कहीं और जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी है। पूरा गांव आपसी दुश्मनी विरोध को खत्म कर प्रेम और भाईचारे के साथ मंदिर पर सेवा करता है। बाहर रहकर रोजगार करने वाले भी छुट्टियां लेकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। इस बार गोलोक वासी संत महाराज श्री विजय राम दास जी महाराज की 25 वीं रजत जयंती है। जिस के उपलक्ष में 30 जनवरी से 6 फरवरी तक इस कार्यक्रम को रजत जयंती के रूप में मनाया जा रहा है । मंदिर प्रबंधन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुंभ की तर्ज पर टीन के 100 से अधिक कमरे तैयार कराए गए हैं। 9 मंजिल विशाल 108 कुंडीय हवन यज्ञ शाला का निर्माण राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा यहां कराया गया है प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था की गई है। पूरा कार्यक्रम 100 बीघा से अधिक जमीन में कराया जा रहा है।चार संप्रदाय के शंकराचार्य बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री मां कनकेश्वरी देवी जी सहित देश के महान संत इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से यहां अस्थाई अस्पताल पानी की टंकी सड़क का चौड़ीकरण विद्युत व्यवस्था हेलीपैड आवागमन एवं साफ सफाई कराई जा रही है। विशाल पार्किंग स्थल भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह जगह बनाए जा रहे हैं। 29 तारीख को गोहद नगर के प्रमुख मार्गो से 2000 कलशो के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
खनेता गांव के बुजुर्ग जसराम कहते हैं कि हमारे गांव के लिए बहुत बड़ा गौरव की बात है कि सनातन धर्म महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है पूरा गांव तन मन धन से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अभी से लालायित है



यदुवीर उपाध्याय बताते हैं कि हमारे गांव खनेता में प्रतिवर्ष खूब विवाद होते हैं मृत्यु तक हो जाती है लेकिन सनातन धर्म सम्मेलन के समय पूरा गांव आपसी दुश्मनी मतभेद भुलाकर भाईचारा और शांति के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करता है और होने वाली कथा का रसपान करता है
गांव की बुजुर्ग महिला श्री कुमार बघेल कहती हैं कि हमारा जीवन तर गया जो हमें महाराज जी की कृपा से महान संतो के दर्शन यही हो रहे हैं जिसके लिए भी अभी से अपने घर के बाहर लीपापोती में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगी है
रामू तोमर कहते हैं कि विवाह सम्मेलन के समय सभी खत्म कर देते हैं जब तक सम्मेलन चलेगा किसी भी प्रकार का विवाद गांव में नहीं होगा और जिसका होगा भी वह सब दुश्मनी भुलाकर केवल श्रद्धालुओं की सेवा में ध्यान देगा
रामवीर जाटव बताते हैं कि कई वर्षों से सम्मेलन का आयोजन मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा किया जा रहा है पूरा गांव और आसपास के लोग इसका हिस्सा बनते हैं खूब खनेता में किसी भी प्रकार का विवाद होता हो सम्मेलन के समय सभी लोग भाईचारा बनाकर रहती हैं आज तक कोई विवाद नहीं हुआ
मुन्ना लाल शर्मा तो यहां तक कहते हैं कि घर के बाहर दरवाजे पर 3 के नीचे खटिया तखत बिछा कर रखते हैं बाहर से आने वाले श्रद्धालु कभी भी आएं रुके भोजन पाए हम लोग कभी मंदिर के भरोसे नहीं रहते पूरा गांव आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहता है
महेश प्रसाद उपाध्याय और रमेश उपाध्याय बताते हैं कि गांव में हजारों की संख्या में लोगों ने अपने निजी पैसे से इस धर्म आयोजन में हिस्सा बनने के लिए खर्च किए हैं और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए व्यवस्थाओं को जुटाने में गांव के सभी लोग अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार लगे हैं
श्री राजकुमार महाराज बताते हैं कि श्री रघुनाथ मंदिर विजय राम धाम खनेता पर धर्म आयोजन प्रतिवर्ष होते रहे हैं इस वर्ष यह आयोजन महाराज श्री की 25 की रजत जयंती के उपलक्ष में भव्य रुप में आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है कुंभ की तर्ज पर टीन सेट के सौ कमरे तैयार कराए गए हैं 7 सेक्टर बनाए गए हैं प्रत्येक सेक्टर में 100 से 200 सेवक मौजूद हैं जो प्रतिदिन 50000 श्रद्धालुओं के लिए बनने वाले भोजन की व्यवस्था देखेंगे यह आयोजन लगभग 100 बीघा जमीन में संपन्न कराया जा रहा है
गोहद एसडीएम शुभम शर्मा बताते हैं कि श्री रघुनाथ मंदिर विजय राम धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर द्वारा अवगत कराया गया है कि सनातन धर्म महासम्मेलन में लगभग 500000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिस को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाई जा रही है अधिक श्रद्धालुओं के आगमन पर वन वे रास्ते बनाए जा रहे हैं।
तखत व्यापारी नरेश सिंह कहते हैं खनेता गांव में 1 माह के तखत बैच रहा हूं 3+6 का तखत 12:30 4+6 का तखत ₹2000 का है लगभग 700 तखत अभी तक गांव में बेचे जा चुके हैं।
रामसेवक गोड बताते हैं कि 1000 से अधिक खटिया साथियों के सहयोग से गांव में बेची जा चुकी है एक खाट ₹ 700 सो रुपए की बताई गई है
रजाई गांव में अभी तक 1000 से अधिक खरीदी जा चुकी है एक रजाई की कीमत लगभग 5 से ₹700 बताई जाती है धीरेंद्र तोमर गिर्राज बघेल कहते हैं कि इससे भी अधिक लोगों ने व्यवस्थाओं पर खर्च कर दिए.।
विज्ञापन