: सिंधिया ने गुना में भिंड को दी यह बड़ी सौगात...
Admin Tue, Feb 21, 2023
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत पावरग्रिड भिंड गुना ट्रांसमिशन लिमिटेड की राज्यांतरिक पारेषण प्रणाली की स्थापना के अंतर्गत 400/220 के. वी. गुना उपकेन्द्र एवं 220/132 के. वी. भिंड उपकेन्द्र और सम्बद्ध ट्रांसमिशन लाइनों का राष्ट्र को समर्पण किया गया
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजनआजादी के 75वें साल के प्रतीक के रूप में आज पावरग्रिड भिंड गुना ट्रांसमिशन लिमिटेड की राज्यांतरिक पारेषण प्रणाली की स्थापना के अंतर्गत 400/220 के वी गुना उपकेन्द्र एवं 220/132 के. वी. भिंड उपकेन्द्र और सम्बद्ध ट्रांसमिशन लाइनों को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
यह ऊर्जा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की वर्ष 2023 में एक बड़ी उपलब्धि है। नेशनल पावर ग्रिड के नक्शे पर गुना एवं भिंड का नाम भी दर्ज हो जाएगा। करीब 25 एकड़ में बने गुना उपकेन्द्र एवं 15 एकड़ में बने भिंड उपकेन्द्र से ग्वालियर चंबल संभाग और गुना- अशोकनगर के नगरीय, उपनगरीय एवं ग्रामीण अंचल में कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी|
इस परियोजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के गुना जिले में 400 / 220 के.वी. उपकेन्द्र एवं भिंड जिले में 220/132 के.वी. उपकेन्द्र के द्वारा गुना, शिवपुरी, अशोक नगर जिले के ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्र की विद्युत क्षमता में चौगुनी वृद्धि एवं ग्वालियर चंबल संभाग के भिंड, गोरमी और पोरसा (मुरैना) ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों की विद्युत क्षमता में तिगुनी वृद्धि होगी । इस पारेषण प्रणाली के पूर्ण होने से प्रदेश की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
इस अवसर पर माननीय श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री, भारत सरकार, माननीय श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, डॉ कृष्ण पाल सिंह यादव, सांसद, गुना, माननीय श्री गोपी लाल जाटव, विधायक, गुना, श्री अरविंद धाकड़, जिला पंचायत अध्यक्ष, गुना, स्थानीय प्रशासन की तरफ से कलेक्टर गुना, श्री फ्रैंक नोबल ए कलेक्टर गुना, श्री आदित्य सिंह, ए डी एम. श्री वीरेंद्र सिंह एस डी एम तथा पावरग्रिड की ओर से श्री. टी. आर. कृष्णकुमार, कार्यपालक निदेशक, प.क्षे.-11, श्री जितेन दास, मुख्य महाप्रबंधक (एसेंट प्रबंधन), श्री एस. जे. लाकड़ा, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.), श्री आर. के. गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) सहित पावरग्रिड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन