: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यूपी में माध्यमिक शिक्षक संघ निकालेगा बाइक रैली...

Admin Sun, Aug 6, 2023

9 अगस्त को आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित
इटावा -संवादाता

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी की बैठक शिव नारायण इण्टर कॉलेज इटावा में कवि कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें मुख्य रूप से आगामी 9 अगस्त को प्रस्तावित बाइक रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई । उक्त आशय की एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेशीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा एवं जिला मंत्री राजीव कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आव्हान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली , समान कार्य समान वेतन जैसी मांगों को लेकर दिनांक 9 अगस्त को जनपद इटावा के माध्यमिक शिक्षक शहीद स्मारक नुमाइश पंडाल के सामने से शाम 5 बजे से बाइक रैली निकालेंगे । जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक भाई एवम बहनें शामिल होंगे रैली नुमाइश चौराहा , पक्का तालाब चौराहा , एस एस पी चौराहा , होते हुए कचहरी पहुंचेगी जहां जिलाधिकारी महोदय को संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
बैठक में महिला विंग की कमान संयुक्त रूप से नीतू वर्मा और डॉ बिंदु को सौंपी गई । तैयारियों का प्रभारी कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार को बनाया गया ।
बैठक में सर्व सम्मति से पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन को मजबूती से सफलता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया ।
बैठक में जनपद की सदस्यता की स्थिति की भी समीक्षा की गई । जो संतोषजनक पाई गई ।
बैठक में एक अन्य प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास करते हुए श्री रमाकांत मौर्य तथा श्री प्रियांक मिश्रा को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।
सदन को रमाकांत मौर्य , पंकज दीक्षित , राहुल दुबे , गौरव वशिष्ठ , नरेंद्र कुमार , सुरेंद्र दीक्षित , नीतू वर्मा ने संबोधित किया ।
बैठक में विशेष उपस्थिति प्रमोद शाक्य , अजय विक्रम सिंह , अभिषेक कुमार , दिनेश वर्मा , अरुण शर्मा , शत्रुघ्न तोमर , सुनील कुमार यादव , डॉ बिंदु , मुकेश अग्निहोत्री आदि की रही
बैठक का संचालन नरेंद्र कुमार ने किया ।
अंत में जिला कार्यकारिणी ने शोक प्रस्ताव पारित करते हुए
मनोज कुमार (बिजपुरी खेड़ा) के पिताजी ,
पूर्व उपाध्यक्ष अभिलाख सिंह कुशवाह के पुत्र ,
जाखन के शिक्षक शंभूनाथ के पिताजी ,
हरकूपुर के शिक्षक धीरेंद्र गौतम की सास और जिला मंत्री राजीव कुमार गोयल की मामी सास के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें