: स्वयं की जागरूकता से होगा पर्यावरण शुद्ध : पराग जैन
Admin Mon, Jun 5, 2023

किशोरी स्पोर्ट्स क्लब में मनाया गया पर्यावरण दिवस।
भिण्ड - संवाददाता
पर्यावरण को शुद्ध करना है तो हमें स्वयं को जागरूक होना होगा और समाज को भी जागरूक करना पड़ेगा सबसे पहले हमें खुद को ही प्रदूषण करना छोड़ना होगा तो वातावरण अपने आप शुद्ध हो जाएगा। उक्त बात डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने कही। वे किशोरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी और सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कैंप में बोल रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह भदोरिया, खेल प्रशिक्षक सुश्री ब्रजबाला यादव, प्रसिद्ध चिकित्सक श्री रवि कांत जैन वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण पाठक समाजसेवी जयदीप सिंह, फौजी चंद्रजीत अवस्थी गगन शर्मा भूरे यादव धीरज द्विवेदी गोपाल सविता, श्याम देपुरिया सोनपाल यादव संजीव श्रीवास्तव विजय यादव सहित स्कूल का स्टाफ बच्चे तथा अन्य समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम की रूपरेखा वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव ने रखी संचालन और आभार प्रदर्शन क्रमशः उत्कृष्ट पाठक और श्रवण पाठक ने किया गया।
किशोरी स्पोर्ट्स क्लब के प्रांगण में बोलते हुए डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने कहा कि स्वयं से अनुशासित हो करके अपने आसपास के वातावरण में अगर प्रदूषण नहीं फैलाएंगे तो एक समय ऐसा आएगा वातावरण स्वत शुद्ध हो जाएगा।
उन्होंने गीला कचरा और सूखा कचरा के बारे में भी विस्तार से बताया तथा प्रत्येक व्यक्ति से पेड़ लगाने का आह्वान भी किया। जिला समन्वयक शिव प्रताप सिंह ने कहा कि अक्सर करिए देखने में आ रहा है कि हम अपने दरवाजे का पेड़ कटवा देते हैं और गमले में सजा लेते हैं और इस तरह प्रकृति के प्रेमी कहलाते हैं इस अवधारणा से हमें बाहर निकलना होगा तभी पर्यावरण संरक्षण के मायने सिद्ध हो सकेंगे। प्रसिद्ध चिकित्सक रवि कांत जैन ने कहा पर्यावरण कोई ऐसा विषय नहीं है जो संक्षिप्त हो धरती का कण कण पर्यावरण से जुड़ा है हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव के द्वारा रखी गई, उन्होंने एक नारा धूल ना जाए श्वास नली में। पेड़ लगाओ गली गली में के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आव्हान किया। इस दौरान प्रांगण में वाटर स्पोर्ट्स एवं सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण कैंप में पर्यावरण जागरूकता के लिए निबंध शैली ,चित्रकला प्रदर्शन और वक्तव्य कला प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व में बच्चों के द्वारा चित्रकला का प्रदर्शन किया गया सभी बच्चों ने छोटे-छोटे निबंध लिखकर के पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाई। प्रमुख रूप से वक्तव्य कला में अनुष्का यादव व्योम अवस्थी अभिनव शर्मा प्रयांशी त्रिपाठी,सांभवी मीणा बालक एवं बालिकाओं ने पर्यावरण पर बोलकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने स्विमिंग का प्रदर्शन भी किया और सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन साक्षी यादव आस्था गुप्ता और त्रिपाठी ने करके सभी को अचंभित कर दिया। ज्ञातव्य है कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में 5 वर्ष से लेकर के 20 वर्ष तक के बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं जिन्हें माधव यादव ब्लैक बेल्ट निश्चल यादव साक्षी यादव प्रशिक्षक के तौर पर प्रशिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन