: लहार के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी हुए भाजपा में शामिल
Admin Sat, Oct 14, 2023

भिंड - संवाददाता
लहार विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं मातृभूमि सेवा मिशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विनोद तिवारी ने दीनदयाल परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ विनोद तिवारी को भाजपा में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे के साथ दीनदयाल परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वी डी शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई, इस मौके पर कार्यालय प्रमुख भगवानदास सबनानी एवं कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ तिवारी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया की राष्ट्रवाद की नीति से प्रभावित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, अब पूरे तन मन एवं समर्पण के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा, डॉ तिवारी ने कहा कि लहार में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय निश्चित है, इस बार अच्छे अच्छों का घमंड टूटेगा और भाजपा का विजय पताका लहराएगा।
विज्ञापन