: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की सेवाऐं समाप्त
Admin Sun, Mar 19, 2023
कलेक्टर सतीश कुमार एस ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर भी कार्रवाई
भिण्ड - संवाददाता

कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस द्वारा सुमित तिवारी BC (Block coordinator) की सेवाऐं तत्काल प्रभार से समाप्त की जाती है।
कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के माध्यम से परियोजना बरोही अन्तर्गत सुमित तिवारी BC (Block coordinator) को पदस्थ किया गया था। जिसके परिपेक्ष्य में सुमित तिवारी द्वारा दिनांक 23 जनवरी 2023 को परियोजना कार्यालय /जिला कार्यालय में उपस्थित होकर उपस्थिति प्रस्तुत की गई जिसके पश्चात सुमित तिवारी द्वारा माह फरवरी 2023 में कुल 03 दिवस उपस्थित होना पाया गया है साथ ही माह मार्च 2023 में लगातार अनुपस्थित होने से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का कियान्वयन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
सुमित तिवारी BC (Block coordinator) के अनुपस्थित की दशा में परियोजना बरोही में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रगति तथा मॉनीटरिंग नहीं हो रही है। विभाग द्वारा निरन्तर आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्स में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहते हैं।
दिनांक 17 मार्च 2023 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेन्स में निर्देशित किया गया था कि समस्त BC (Block coordinator) प्रतिदिन परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना में तथा ऑंगनबाडी केन्द्र / कैम्पों में उपस्थित होकर लाड़ली बहना योजना की मॉनीटरिंग का कार्य करेंगे जिसके तारतम्य में आप निरन्तर बिना किसी पूर्व सूचना के उपस्थित नहीं होना पाया गया है। जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि आपके द्वारा शासकीय कार्य में रूचि न लेकर लापरवाही बरती जा रही है साथ ही वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशों की निरन्तर अव्हेलना की गई है।
विज्ञापन