: गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम - दैपुरिया

Admin Mon, Mar 20, 2023

भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत चौथे दिन सोमवार को मुरलीपुरा स्तिथ शिव ईंट भट्टे के मजदूरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया

भिण्ड - संवाददाता

भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा चलाए जा रहे इस संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन आज अटेर रोड स्थित शिव ईट भट्टा पर स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण डॉ हिमांशु बंसल व डॉ साकार तिवारी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक संजय दैपुरिया ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है। परिषद के अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी ने कहा कि परिषद हमेशा जन हितैषी कार्यों में समाज के उत्थान हेतु लगी रहती है।

इसी के साथ परिषद के सदस्य रामकिशोर ( श्याम हॉजरी) के सौजन्य से ईंट भट्टा पर गरीब बच्चों के लिए नए वस्त्रों का वितरण भी कराया गया ।। इस अवसर पर पूर्व व्याख्याता जे एन पाठक, जयदीप सिंह फौजी व परिषद के सचिव धीरज शुक्ला सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें