: लाडली बहना योजना से शिवराज सरकार राज्य में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना चाहती है : अतुल रमेश पाठक
Admin Sat, Jun 10, 2023
भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल रमेश पाठक ने इसके लिए शिवराज सरकार का आभार जताया
भिंड -संवाददाता
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पाठक ने कहा कि लाडली बहना योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जा रहा है। इस स्कीम का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं, जो मध्य प्रदेश में रह रही हैं। आज इस योजना की शुभारंभ से प्रदेश के हर घर में दिवाली जैसा माहौल है, प्रदेश की शिवराज सरकार ने हमेशा से समाज के हर वर्ग हितेषी कार्य किए हैं। इस योजना के लिए मध्यप्रदेश के शिवराज सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। इस योजना से प्रदेश की हर महिला सामाजिक स्तर पर सशक्त बनेगी।
विज्ञापन