: बहन क्या समस्या है, मैं भैया शिवराज बोल रहा हूॅं...

Admin Wed, Jun 21, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोहद विधानसभा के कुछ शिकायतकर्ताओं को, औचक फोन लगाकर जानी उनकी समस्यायें, दिये त्वरित समाधान के निर्देश, संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं के घर पहुँचे अधिकारी, समस्या का तुरन्त निराकरण होने पर सभी ने मुख्यमंत्री का माना आभार

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड जिला स्थित गोहद की श्रीमती विमला, राहुल आर्य से औचक फोन लगा कर उनकी समस्याएँ जानी। मुख्यमंत्री को शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समस्या कोई भी हो, मेरे रहते जरा भी घबराएँ या चिंता नहीं करें। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फोन पर कलेक्टर को शिकायत और समस्या का त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले निर्देश के पालन में कलेक्टर द्वारा गठित संबंधित अधिकारियों के दल ने पाँचों व्यक्तियों के घर पहुँच उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया।
समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
गोहद निवासी श्रीमती विमला जाटव से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूछा कि बहन क्या समस्या है मैं भैया शिवराज बोल रहा हूॅं जिस पर श्रीमती विमला द्वारा बताया कि लाड़ली बहना योजना आंतर्गत उनके खाते में पैसे नहीं आये है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा जाँच में पाया कि श्रीमती विमला का एक अन्य खाता है जिसमे पैसे पहुँच गये है। अधिकारियो द्वारा इस जानकारी से श्रीमती विमला को अवगत करवाया एवं श्रीमती विमला द्वारा दूसरे खाते से पैसों का आहरण कर लिया गया। श्रीमती विमला ने समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
वार्ड क्रमांक 18 गोहद निवासी श्री राहुल आर्य के द्वारा अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया की गुरूद्वारा रोड वार्ड क्रमाकं 18 गाहेद में नाला बंद पड़ा है जिसके कारण वार्ड में गंदगी बनी हुई है ।इस पर कार्यवाही करते हुए मुख्यनगर पालिका अधिकारी द्वारा अपनी टीम को ले जाकर नाले की सफाई करा उसके गन्दे पानी की निकासी कराई गई। शिकायतकर्ता राहुल आर्य नगर पालिका द्वारा की गई सफाई से संतुष्ट है एवं उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी को समस्या का निराकरण कराये जाने पर धन्यवाद दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें