: गरीब बेटियों की शादी को भिण्ड के समाज सेवियों ने बढ़ाए हांथ
Admin Thu, May 11, 2023
पूर्व जनपद अध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बेबी उमेश सिंह भदौरिया व उनके परिजनों ने अपने ही गांव के बाल्मिक परिवार की दो बेटियों के विवाह का खर्चा उठाया तो दूसरी और मुरलीपुरा में पूर्व सरपंच जेपी कांकर के द्वारा जाटव समाज की बिटिया का किया गया कन्यादान




गणेश भारद्वाज / अनिल भारद्वाज - भिण्ड
आज के युग में जहां लोग अपने खासमखास परिजनों की बिटिया की शादी में सहयोग करने से बचते हैं। वहीं भिण्ड में दो युवा समाजसेवियों ने अलग अलग स्थानों पर दलित समाज की गरीब लड़कियों की शादी का पूरा खर्चा उठाया बल्कि उसका कन्यादान कर समाज में एक अनूठी मिसाल भी पेश की है। स्थानीय निवासी इन युवा समाजसेवियों के इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा करते नही थक रहे हैं।
पूर्व सरपंच कांकर ने जाटव समाज की बच्ची का लिया कन्यादान
जानकारी के मुताबिक भिण्ड के अटेर मार्ग में स्थित ग्राम पंचायत जवासा के ग्राम मुरलीपुरा निवासी रामप्रकाश जाटव की पुत्री पूजा जाटव का विवाह गत रोज 10 मई 2023 बुधबार को संपन्न हुआ। उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार को शादी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था इसकी जानकारी गांव के ही निवासी समाजसेवी पूर्व सरपंच जेपी कांकर मिली तो उन्होंने स्वेच्छा से स्वयं शादी का खर्च वहन करते हुए बच्ची को एक लाख रुपए की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही दान में दिए जाने वाला सभी समान (दहेज) और विवाह का खर्च भी स्वयं ही उठाया। और पैर पूजकर कन्या दान लिया।
पूर्व जनपद अध्यक्ष भदौरिया परिवार ने बाल्मिकी समाज की बच्चियों का किया कन्यादान
एक और मामले में अटेर के ग्राम पंचायत जम्हौरा में धारा बाल्मिकी की दो बेटियां आरती बाल्मिकी और शिवानी बाल्मिकी की शादी का पूरा खर्च जनपद अटेर के पूर्व अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य बेबी उमेश भदौरिया और उनके भाई दुर्गेश भदौरिया ने दो बेटियों के विवाह का संपूर्ण खर्च उठाया। साथ ही सपत्नीक बेटियों के पैर पूजकर कन्यादान भी किया। ये नजारा देख और स्वेच्छा से आगे आकर बेटियों के विवाह में आ रही पैसे को लेकर बाधा को दूर होते देख बेटियों के पिता और शादी में आए सभी रिश्तेदारों की आंखों में खुशी के आसूं झलक आए। समाजसेवी उमेश भदौरिया( गुड्डू जम्होरा) ने कहा कि कन्या के विवाह से बडकर कोई दान नही है जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक गरीब कन्या का विवाह अवश्य करना चाहिए।
भिण्ड जिले में संपन्न दोनो ही परिवारों की गरीब बेटियों केuविवाह में सम्माज सेवियों के द्वारा बढ़ाए गए हाथों को लेकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
अंधत्व से अभिशप्त परिवार की बिटिया की शादी रही थी चर्चा में
इससे पहले भी कई समाजसेवियों के द्वारा इस प्रकार की अनुकरणीय पहल की गई है जिसमें बिहारी बाल मंदिर के संचालक राजेश शर्मा का नाम भी जुड़ा हुआ है उन्होंने अपने स्कूल परिसर से अंदर से अभिशप्त परिवार की सबसे बड़ी बिटिया का विवाह इतनी धूमधाम से किया था कि पूरे मध्यप्रदेश में उस विवाह की चर्चा हुई थी * की दूसरी बिटिया का विवाह जहां पंडित राजेंद्र शास्त्री के द्वारा किया गया था वहीं तीसरी बिटिया का विवाह अशोक भारद्वाज के भाई इजी.नरेंद्र भारद्वाज के द्वारा किया गया।
विज्ञापन