: मातृशक्ति की सदैव संरक्षक प्रदेश भाजपा सरकार : दुबे
Admin Sun, Jul 30, 2023

आशा, उषा बहनों के हित में निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।
भिण्ड - संवाददाता
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आशा, उषा, और पर्यवेक्षक आशा बहनों को उन्हें आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए अनेकों सौगात देकर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है यह निर्णय मातृशक्ति के हित में लिया गया। जिसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सर्वप्रथम लाडली बहना , लाडली लक्ष्मी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के बाद अब उन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में काम कर रही आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह योजनाएं जितनी भी लागू की गई है विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी।आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा हर आशा, उषा बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा। आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आशा बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 करने के निर्देश देता हूं। हर साल इसमें ₹1000 की वृद्धि भी की जाएगी। आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख की राशि भी दी जाएगी। आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹5 लाख का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा प्रदेश की मातृशक्ति को गौरवान्वित करने वाली है, उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास यही भाव लेकर उन्होंने महिला कर्मचारियों के हित में देखते हुए निर्णय लिया है इससे हमारी मातृशक्ति मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी और स्वाभिमान के साथ कदम से कदम मिलाकर जनसेवा का कार्य करेगी।
*
विज्ञापन