: <em>भोपाल में मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज को सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने जीता</em>
Admin Fri, Sep 30, 2022
9 सदस्यीय विजेता दल मे द्वितीय स्थान पर रहकर प्रदेश में प्रथम पायदान पर रही थी टीम,देश के बड़े अभ्यारण्य में 7 दिन पर्यटन का मिलेगा अवसर
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
भिंड के सुप्रसिद्ध सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज की विजेता टीम में रहकर टीम को प्रथम स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया। प्रथम स्थान पर रही 3 तीनों में सिटी सेंट्रल स्कूल की टीम द्वितीय पायदान पर रही। विजेता छात्रों को पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विजेता स्वरूप अब यह विद्यार्थी देश के किसी बड़े अभ्यारण क्षेत्र में भ्रमण के लिए जाएंगे। छात्रों ने प्रदेश में प्रथम पायदान पर रहकर न केवल अपने स्कूल बल्कि समूचे भिंड जिले का नाम रोशन किया है।
ज्ञात हो कि वर्ष 2016 से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय में छात्रों के लिए अर्थात कक्षा 9वी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रथम तहत जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है तत्पश्चात लिखित परीक्षा से प्रथम 6 टीमों का चयन किया जाता है उन छह टीमों के साथ ऑडियो वीडियो राउंड का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रथम 3 टीम प्रथम स्थान पर एवं द्वितीय 3 पति स्थान प्राप्त करती हैं सभी टीमों को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा किसी पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया जाता है जो कि विद्यार्थियों के लिए पूर्ण पर निशुल्क अर्थात विभाग की तरफ से भ्रमण कराया जाता है इस वर्ष भी 198 विद्यालय की टीमों ने जिला स्तर पर पार्टिसिपेशन किया जिसमें लिखित एवं ऑडियो वीडियो राउंड के पश्चात सिटी सेंटर सीबीएसई की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया यह परीक्षा 10 सितंबर को उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई थी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिटी सेंटर की टीम में दीप सिंह भदौरिया धर्मेश शर्मा एवं दुर्गेश शर्मा सम्मिलित थे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करती है आज दिनांक 29 सितंबर को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें जिले की सिटी सेंटर की टीम ने प्रथम तीन में अपना स्थान बनाया 340 अंकों के साथ हम प्रथम दल में शामिल रहे द्वितीय स्थान प्राप्त कर हम प्रथम दल में शामिल हैं सभी छात्रों को जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार है जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरी भवन सिंह तोमर एवं क्विज मास्टर सत्यभान सिंह भदोरिया के द्वारा बधाई प्रेषित की गई साथ ही भविष्य में इस प्रकार की उपलब्धि प्राप्त करने के शुभकामनाएं दी प्रेषित की। प्रथम तीन में स्थान बनाने पर उक्त टीम को मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा किसी एक राष्ट्रीय अभ्यारण या पर्यटन स्थल का सात दिवसीय भ्रमण कराया जाएगा। टीम के साथ रहे प्रभारी शिक्षक विजय त्रिपाठी प्राचार्य पीके शर्मा सहित विद्यालय के संरक्षक राजेश शर्मा, प्रबंधक आलोक शर्मा व पुनीत शर्मा सहित समस्त सिटी सेंटर स्टाफ को जिलाधीश डॉ सतीश कुमार एस, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर एवं क्विज मास्टर सत्यभान सिंह भदौरिया के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।

विज्ञापन