: मप्र अंडर 23 टीम के लिए भिंड से सुमित व रामवीर चयनित, राजकोट में होंगे मैच
Admin Mon, Oct 16, 2023
भिंड डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के अब तक एक दर्जन से अधिक युवा क्रिकेटर विभिन्न आयु वर्ग की और स्कूली प्रदेश की टीम के लिए हुए चयनित
भिंड - संवाददाता
भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 28 अक्टूबर से राजकोट में अंडर 23 वन डे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देशभर की अंडर 23 क्रिकेट टीमें शामिल होंगी। अंडर 23 सीरीज के लिए मप्र की क्रिकेट टीम गत रोज घोषित की गई। इसमें भिंड के क्रिकेट खिलाड़ी सुमित कुशवाहा व रामवीर सिंह गुर्जर को शामिल किया गया है। एमपी अंडर 23 टीम में इन दोनों नवोदय क्रिकेटरों के चयन पर जिले के सीनियर क्रिकेटर, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठजनों ने हर्ष व्यक्त किया है और अपेक्षा की है कि सुमित और रामवीर अपने हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल प्रदेश बल्कि जिले का नाम रोशन करेंगे। यहां हम बता दें कि इन दोनों चयनित खिलाड़ियों की संपूर्ण कोचिंग भिंड के प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे के द्वारा दी गई है। श्री कटारे के निर्देशन में न केवल ये दोनों बल्कि एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी या तो मध्यप्रदेश की अलग अलग आयु वर्ग की टीम सम्मिलित हैं। साथ ही आधा सैकड़ा खिलाड़ी भिंड के भिंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी के सहयोग से चौधरी दिलीप सिंह लॉ कालेज के मैदान पर प्रतिदिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रामवीर व विष्णु मूलतः भिंड डिवीजन एसोशियेशन व चंबल डिवीजन एसोशियेशन के खिलाड़ी है। चंबल डिवीजन के कोच अतुल प्रताप सिंह राजावत के द्वारा भी इन दोनों खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर क्रिकेट की विधा में कुछ कर दिखाने के लिए प्रयासरत हैं।
चंबल डिवीजन के अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान, प्रशिक्षक अतुल भदौरिया, भिंड डिवीजन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव पंकज चतुर्वेदी, प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे सहित क्रिकेट को चाहने वाले शुभ चिंतकों ने इस होनहार खिलाड़ी के उज्वल भविष्य की कामना की है।
यहां हम बता दें कि भिंड डिस्टिक क्रिकेट एशोसियेसन से विष्णु भारद्वाज मध्य प्रदेश की अंडर 19 टीम में सम्मिलित हैं। साथ ही आर्यन थापा,सक्षम पुरोहित व रोहित राजावत, अरुण भदौरिया आदर्श दुबे, करन तोमर व पारस कुमार भी उत्कृष्ट खिलाड़ी है


विज्ञापन