: मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के चयन हेतु कैंप के लिए भिंड के सुमित कुशवाहा और कल्पना यादव का चयन

Admin Tue, Jul 26, 2022

भिंड क्रिकेट के लिए बड़ी सौगात - एक साथ पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम में पहुंचने का अवसर
सुमित कुशवाहा ,कुशवाहा कॉलोनी में निवास करते हैं और इनके पिता शिव सिंह कुशवाहा एक बीमा अभिकर्ता है म कल्पना यादव अटेर रोड पर निवास करती हैं और इनके पिता अरविंद यादव मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक चालक हैं

भिण्ड - गणेश भारद्वाज
मध्य प्रदेश क्रिकेट डिवीजन के द्वारा मध्य प्रदेश की पुरुष एवं महिला वर्ग की सीनियर टीम के चयन कैंप के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों की चयन सूची जारी की गई है। इस चयन सूची में पुरुष वर्ग के टॉप 21 खिलाड़ियों में भिंड के सुमित कुशवाहा का नाम है वहीं महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टॉप 31 महिला क्रिकेटरों में भिंड की रहने वाली कल्पना यादव का नाम है। यह दोनों ही क्रिकेटर भिंड में क्रिकेट के गुर सिखाने वाले कोच रवि शेखर कटारे से क्रिकेट सीखते हैं।
इस मध्य प्रदेश सीनियर टीम चयन कैंप का आयोजन इंदौर में 31 जुलाई से लेकर 17 अगस्त तक होगा। यह दोनों ही खिलाड़ी 30 जुलाई को इंदौर पहुंच कर रिपोर्ट करेंगे और कैंप में भाग लेंगे तथा और क्रिकेट की बारीकियों को सीखने का काम करेंगे । इसके बाद मध्य प्रदेश की सीनियर वर्ग की महिला और पुरुष वर्ग की टीम का चयन होगा। जिसमें इनके नाम आने की संभावना रहेगी।
यह दोनों ही खिलाड़ी भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन मैं क्रिकेट के गुर चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में सीखे हुए हैं और वर्तमान में भी सीखते भी हैं। सुमित कुशवाहा जहां भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलते हैं वहीं कल्पना यादव ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के लिए खेलती हैं और ग्वालियर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन की कप्तान भी रह चुकी हैं। सुमित कुशवाहा इससे पहले मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम के खिलाड़ी के रूप में भी शोहरत कमा चुके हैं और क्रिकेट कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी बेहतरीन विकेटकीपर और बैटिंग का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी तरह कल्पना यादव भी अंडर-19 मध्य प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं और एक अच्छी बल्लेबाज हैं इन दोनों ही नवोदित क्रिकेटरों की सफलता पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक ज्योतिरादित्य सिंधिया, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान,भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव पंकज चतुर्वेदी व भिंड के प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे सहित क्रिकेट के अन्य कई शुभचिंतकों ने इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें