: गाता गांव के दिव्यांग सतेंद्र की मेहनत और ललक ने दिलाया ग्वालियर - चंबल को पहला पदमश्री अवार्ड
Admin Mon, Jan 29, 2024

इस दिव्यांग ने गाता गांव की बेसली नदी में सीखी तैराकी और दिव्यांग होने के बाद भी कई महासागर किए पार
https://youtu.be/Q4PNQ0AGPpM?si=M_MEVYUGnXbiXp0yजाने कौन हैं सतेंद्र
गणेश भारद्वाज - भिंड
जिले की मेहगांव तहसील के बेसली नदी के किनारे बसे
छोटे से गांव गाता में जन्मे दिव्यांग सतेंद्र लोहिया तेनज़िंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्डी एव विक्रम अवार्डी मध्यप्रदेश सरकार ने अपनी अटूट मेहनत और मजबूत इरादों के बल पर दुनियां जीत ली और परिणाम स्वरूप भारत सरकार के द्वारा घोषित किए गए 132 पदम पुरस्कारों में से मध्यप्रदेश के चार नामों के साथ सतेंद्र लोहिया का नाम अंकित है।
सत्येंद्र लोहिया ने दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद गट गांव के समीप से गुजरने वाली छोटी सी नाले रूपी नदी बेसली में तैराकी सीखी और फिर कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा। साधारण कृषक मजदूर गयाराम लोहिया माता जी नारायणी देवी के चार पुत्रों में सत्येंद्र सबसे बड़े और उनके बाद, रूप सिंह, पान सिंह और संदीप सिंह छोटे भाई हैं।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया को को 2014 में विक्रम अवार्ड, 2019 में तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक अवार्ड मिला 29 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर महामहाम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी और सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी का पुरस्कार विश्व दिव्यंका दिवस 3 दिसंबर 2019 को मन में उपराष्ट्रपति महोदय श्री नायडू जी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में दिया



04 अंतरराष्ट्रीय और 28 राष्ट्रीय पदक जीते
सतेंद्र ने अब तक 28 पदक नेशनल पैरालंपिक तैराकी चैंपियनशिप में तैराकी प्रतियोगिता में पदक एवं 04 अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक स्विमिंग चैंपियनशिप में हांसिल किए हैं। जिसमें से अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक चैंपियनशिप सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्वर्ण पदक हासिल किया था मार्च 2017 में
सतेंद्र ने अपनी क्षमताओं के आधार पर 24 जून 2018 को इग्लिश चैनल (36 किलो मीटर) को अपनी टीम के साथ 12 घंटे 26 मिनिट में पार किया। 18 अगस्त 2019 को कैटलीन चैनल अमेरिका (36 किलो मीटर) को अपनी टीम के साथ 11 घंटे 46 मिनिट में अपनी भुजाओं के बल पर पार किया। इसी प्रकार नॉर्थ चैनल (36 किमी) को तैराकी करके 14 घण्टे 39 मिनट में पार किया। पिछली साल अपनी टीम के साथ इंग्लिश चैनल टू वे लंदन 70 किलोमीटर को 31 घंटे 43 मिनट में पर किया 19 जुलाई 2023 को।
मध्य प्रदेश के वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ है सत्येंद्र
सतेंद्र वर्तमान में वाणिज्य कर विभाग इंदौर सर्किल 5 में पदस्थ हैं। सत्येंद्र के इन अद्भुत और अविश्वसनीय तैराकी प्रदर्शनों के कारण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उनके बड़े प्रशंसकों में से एक हैं।

विज्ञापन