: पुरानी पेंशन विश्वसनीय एवं भरोसेमंद, इसे बहाल किया जाए- गगन शर्मा
Admin Sun, Aug 28, 2022

शिक्षकों ने सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह को सौंपा ज्ञापन का स्मरण पत्र
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के तत्वाधान में गत दो वर्षों से लगातार अपने-अपने जिलों में विधायकों को पुरानी पेंशन बहाली कराने हेतु ज्ञापन दिया जा रहा है इसी क्रम मे 2005 के बाद नियुक्त सभी विभागों के शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जिन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा, उन्होंने एकत्रित होकर भिंड विधायक संजीव सिंह संजीव को पुनः ज्ञापन स्मरण पत्र दिया।।
प्रदेश प्रवक्ता गिर्राज सिंह भदोरिया ने कहा कि जब मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल हो सकती है तो हमारे मध्य प्रदेश में क्यों नहीं।।
जिला अध्यक्ष गगन शर्मा ने कहा की पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है जबकि की नई एनपीएस आधारित पेंशन बाजार पर आधारित है इसका कोई भरोसा नहीं।।
इस अवसर पर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा की पिछला सत्र छोटा था एवं जल्दी स्थगित हो गया इस कारण से हम आपकी बात नहीं रख पाए इस बार मानसून सत्र 5 दिन का होगा पुरानी पेंशन बहाली कराने हेतु हम आपकी बात अवश्य रखेगे
उक्त ज्ञापन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भागीदारी की इस अवसर पर संघ के प्रांतीय प्रवक्ता गिरिराज सिंह भदोरिया, संभागीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर
जिला अध्यक्ष गगन शर्मा, महिला अध्यक्ष उषा दीक्षित, संरक्षक संतोष यादव, जिला संरक्षक अशोक चौहान,
जिला सचिव मुकेश राठौर, जिला शह सचिव मयंक खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष राजस्व प्रकोष्ठ राघवेंद्र सिंह तोमर, जिलेदार सिंह पटवारी, विनीत राजौरिया, कृष्णवीर सिंह, बदन सिंह बघेल, गीतेन्द्र सिंह, पंकज जयंत, दिलीप सिंह कुशवाह, उमंग सक्सेना, प्रियश शर्मा, शम्भू सिंह कुशवाह, आलोक सिंह भदोरिया, ब्रह्मानन्द दिवाकर, मनीष यादव श्रीमती शुभम राजावत, क्षमा मिश्रा, प्रभा मिश्रा, आशीष उपाध्याय, धीरेश दुबे, रवि भदौरिया, यदुवीर सिंह यादव, अशोक सोनी, विनीत दुबे, महावीर शाक्य, मनीष जोशी, सत्यम राजावत, एवं बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सबकी केवल 1 सूत्रीय मांग रही की बाजार पर आधारित पेंशन एनपीएस को बंद किया जाए एवं भरोसेमंद विश्वसनीय पुरानी पेंशन ओ पी एस बहाल किया जाए।।
विज्ञापन