: मंदिर में कटा रखा है संत का कान, कब होगी राक्षसों पर कार्यवाही ?

Admin Fri, Jul 21, 2023

लहार थाना क्षेत्र के चुरली गांव के हनुमान मंदिर की घटना

भिंड - संवाददाता

  • असवार थाना क्षेत्र के चुरली गांव में हनुमान मंदिर के बाबा पर नशेड़ियों ने हमला किया। यहां हनुमान जी की पूजा अर्चना करते समय बाबा का कान नशेड़ियों ने काट दिया।
    -गांव के नशेड़ी दबंगाई दिखाते हुए आए दिन बाबा से नशे के लिए पैसा मांगते थे।

  • सोमवती अमावस्या पर बाबा द्वारा अखंड रामायण पाठ को बैठाया गया था। मंगलवार को हनुमानजी मंदिर पर हवन पूजन हुआ। शाम करीब चार बजे बाबा हनुमानजी के मंदिर में रामनाम का जाप करने के लिए बैठकर माला फेर रहा था, तभी गांव के दबंग नशे की हालत में आए और उन्होंने बाबा के साथ हनुमानजी के मंदिर के अंदर ही मारपीट की और कान को काट दिया।
    -इसके साथ ही हनुमानजी के मंदिर की चाबी छीनकर ले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे गए थे। इसके बाद बाबा का कुछ लोगों ने इलाज कराया।
    -बाबा कटा हुआ कान को कमरे की अलमारी में रखे हुए है। हालांकि इस बात की जानकारी असवार थाना पुलिस को है फिर भी तीन दिन बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी।

  • इस मामले में अखबार थाना प्रभारी वैभव तोमर का कहना है कि हम उक्त बाबा के पास दो बार जा चुके हैं बाबा रिपोर्ट कराने को तैयार नहीं है मामला बच्चों की मारपीट से प्रारंभ हुआ था यह बात बिल्कुल सत्य है बाबा यदि रिपोर्ट कराने के लिए आते हैं तो हम मामला दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि आज वह पुलिस के साथ मौके पर भी गए थे और वहां एक पंचनामा भी इस मामले में तैयार किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें