: नववर्ष पर संतों की सेवा का भाव, जोशी परिवार का अनुपम पुण्यकार्य : रामदास महाराज
Admin Wed, Jan 1, 2025

जोशी परिवार की तरह करें संतों और दीनों की सेवा : कलेक्टर
लालबत्ती सरकार का 26वाँ प्राकट्योत्सव उत्सव संपन्न
भिंड - संवाददाता
https://youtu.be/jSV-rTR7vDs?si=bcPYlTrhOrtBBk_dसंतों और सहयोग के प्रति जोशी परिवार का देवता का भाव अनुपम पुण्य कार्य है। इस प्रकार से हम सब को संतों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। यह बात दंदरौआ धाम के महंत श्री रामदास महाराज ने इटावा रोड स्थित जोशी पाइप फैक्ट्री पर जोशी परिवार द्वारा आयोजित लाल बत्ती सरकार के 26 वें प्राकट्य दिवस समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महाराज श्री रामदास महाराज ने इस पुण्य कार्य के लिए जोशी परिवार को साधुवाद दिया और उन्होंने कहा कि आज नववर्ष होने के कारण दंदरौआ धाम में भी भक्तों की अपार भीड़ रहती है लेकिन जोशी परिवार के अपार स्नेह के कारण मुझे समय निकालकर यहां आना पड़ा।
भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है अच्छी बात यह है कि भिंड में इस प्रकार के लोगों की कमी नहीं है भिंड में दान धर्म और दया भाव रखने वाले लोग बहुतायत संख्या में है।
बुधवार को नववर्ष01 जनवरी 2025 को लालबत्ती सरकार का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से जोशी पाईप फैक्ट्री, जोशी नगर इटावा रोड़, भिण्ड पर मनाया गया। विदित रहे कि यह आयोजन विगत26 वर्षों से अनवरत रूप से मनाया जा रहा है जिसमें दो हजार से अधिक साधु संतों, निशक्तजनों, गरीबों आदि लोगों को भंडारे की व्यवस्था के साथ साथ कम्बल वितरण का कार्य किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन श्री श्री1008 महामंडलेश्वर महंत रामदास जी महाराज(दंदरौआ सरकार ) के आतिथ्य तथा अध्यक्षता जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम लालबत्ती सरकार की प्रेरणा से दशरथ जोशी एवं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री सतीश जोशी, शिवमोहन जोशी , मनोज जोशी, राजकुमार जोशी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर) के परिवार के द्वारा संपन्न कराया जाता है। जिसमे शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन लालबत्ती सरकार मित्र मंडल, भारत विकास परिषद, दद्दा शिष्य मंडल, ब्राह्मण महासभा, क्षत्रिय महासभा आदि संगठन बढ़ चढ़कर व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान करते हैं। अतिथि द्वय का जोशी परिवार के मुखिया दशरथ जोशी के साथ शिव मोहनजोशी, सतीश जोशी, मनोज जोशी और एड. आरके जोशी के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में साधू संतों, निशक्त जनों, महिलाओं और असहाय निर्धन लोगों को प्रसादी सहित कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले भर के दो सैकड़ा से अधिक गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन जाने माने समाजसेवी गणेश भारद्वाज व एड. आरके जोशी के द्वारा किया गया।।


ब्राह्मण महासभा ने किया परशुराम चल समारोह का स्वागत करने वालों का सम्मान
लाल बत्ती सरकार के 26में प्राकट्य दिवस की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सतीश जोशी के द्वारा पूर्व में आयोजित भगवान परशुराम चल समारोह का स्वागत करने वाले सामाजिक जनों व संगठनों का शाल श्रीफल और भगवान परशुराम और महाकालेश्वर भगवान का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा की विंग परशुराम सेना के अध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू और महिला बिंग की अध्यक्षा उमा राजौरिया मंचासीन रहीं। इस कार्यक्रम का संचालन पंडित राजमणि शर्मा के द्वारा किया गया।
विज्ञापन