: मतगड़ना स्थल पर इनका प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Admin Thu, May 30, 2024
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02 भिण्ड (अजा) के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 04 जून को होगी
मतगणना प्रातः8 बजे से शासकीय आईटीआई भिण्ड एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दतिया में होगी
प्रेस को संबोधित करते भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तवभिण्ड - संवाददाता
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना कक्ष में कैल्कुलेटर, मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण, बीड़ी, तम्बाकू, ज्वलनशील पदार्थ आदि प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 02-भिण्ड (अजा) के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 4 जून 2024 को प्रातः8 बजे से की जावेगी। 4 जून 2024 को प्रातः8 बजे से विधानसभा क्षेत्र अटेर, भिण्ड, लहार, मेहगांव, गोहद (अजा) की मतगणना शासकीय आईटीआई भिण्ड में की जाएगी।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र सेवढा, भाण्डेर (अजा) एवं दतिया की मतगणना प्रातः8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज दतिया में की जाएगी।आयोग निर्देशानुसार प्रातः 8:00 बजे से पोस्टल बेलेट की मतगणना एवं ईटीपीबीएस की स्केनिंग प्रारंभ होगी। 30 मिनट पश्चात् ईव्हीएम की मतगणना भी प्रारंभ होगी, जो समानांतर चलेगी।
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 02 भिण्ड (अजा) के पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की मतगणना शासकीय आईटीआई भिण्ड के कक्ष क्र. 39 में होगी।
पोस्टल बैलेट/ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए 15 टेबिल लगाई जा रही हैं।
मतगणना कक्ष में कैल्कुलेटर, मोबाइल, कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण, बीड़ी, तम्बाकू, ज्वलनशील पदार्थ आदि प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों/मतगणना अभिकर्ताओं तथा शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के लिए पृथक-पृथक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
शासकीय आईटीआई भिण्ड में मतगणना के लिए 97 टेबिल लगाई जाएंगी
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र 02-भिण्ड (अजा) के भिण्ड जिले के लिए सभी 05 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हेतु 97 टेबिल लगाई जाएंगी।
विधानसभा क्षेत्र अटेर के 288 मतदान केन्द्र की मतगणना 21 टेबिल पर 14 राउण्ड में, भिण्ड के 296 मतदान केन्द्र की मतगणना 21 टेबिल पर 15 राउण्ड में, लहार के 296 मतदान केन्द्र की मतगणना 18 टेबिल पर 17 राउण्ड में, मेहगांव के 320 मतदान केन्द्र की मतगणना 21 टेबिल पर 16 राउण्ड में एवं विधानसभा क्षेत्र गोहद अजा के 276 मतदान केन्द्र की मतगणना 16 टेबिल पर 18 राउण्ड में होगी।
प्रेस से चर्चा करते कलेक्टर भिंड
विज्ञापन