: जिले में हर विभाग में मची है लूट- फिर भी शिवराज तुम क्यों बने बैठे हो मूक - डॉ. गोविंद सिंह
Admin Sun, Oct 30, 2022
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भिण्ड जिले में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने लिखा पत्र
डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभागणेश भारद्वाज - भिण्ड
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'आपके वक्तव्य पिछले 3-4 माह से प्रदेश में जीरो टॉलरेन्स भृष्टाचार के वारे में मीडिया / समाचार पत्रों में सुन व पढ़ रहा हूँ। परन्तु आप भृष्टाचार पर कार्यवाही करने के बारे में सिर्फ घोषणायें करते हैं। दोषियों के विरूद्व कार्यवाही नहीं। मैंने एक बर्ष में दो बार आपको वर्ष 2020 में गोहद तहसील (भिण्ड) में ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों से गोहद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, ट्रेजरी के अधिकारियों / कर्मचारियों ने लगभग 10 करोड़ राशि पात्र किसानों को न देकर लूट ली है। माननीय राजस्व मंत्री ने भी विधानसभा पटल पर किसानों की हुई लूट स्वीकार करने के बाद भी आज तक भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्यवाही न होना मुख्यमंत्री जीआपके वक्तव्यों पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
इसी प्रकार भिण्ड जिले में बैठे अधिकारी, स्व सहायता समूहों से खाद्यान्न की काला बाजारी कराकर प्रत्येक स्व सहायता समूह से प्रतिमाह 10 से 15 हजार रूपये वसूल कर कुपोषण को बढ़ा रहे हैं।
आज भिण्ड जिले के राजस्व, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, खनिज, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य एवं सामाजिक न्याय विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पोषण आहार, प्रधानमंत्री आवास एवं मनरेगा योजनाओं के तहत करोड़ो की लूट प्रमाणित होने के बाद भी कलेक्टर भिण्ड श्री सतीश कुमार एस. चुप्पी साधे बैठे हैं। जिले के थाना प्रभारी गिट्टी, पत्थर, रेत खनिज माफियाओं से मिलकर अवैध उत्खनन कराकर लूट में लगे हुए है। थाना प्रभारियों द्वारा सादा वर्दी में आरक्षकों को दिनभर रेत, गिट्टी के ट्रकों की गिनती कर प्रति ट्रक 5 हजार से 15 हजार रूपये वसूल करा रहे हैं।
डॉक्टर गोविंद सिंह ने पत्र में लिखा कि मैं उपरोक्त तथ्य केवल विपक्ष में होने के नाते नहीं वल्कि प्रशासन में व्याप्त भृष्टाचार को सामाप्त करने हेतु आपकी जानकारी में ला रहा हूँ। पत्र के अंत मे श्री सिंह ने लिखा कि 'आशा है कि आप विश्वसनीय एजेन्सी से शीघ्र उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करेगें।,
विज्ञापन