: यह कहने में बिल्कुल भी संकोच नहीं कि आने वाला समय महिलाओं का होगा : भिंड कलेक्टर
Admin Fri, Oct 11, 2024

शक्ति अभिनंदन अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भिण्ड - संवाददाता
वर्तमान प्रदेश में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं अपितु बहुत सी जगह ऐसी हैं जहां पर महिलाएं पुरुषों से आगे हैं और अब हमें यह कहते हुए बिल्कुल भी संकोच नहीं है कि आने वाला समय महिलाओं का होगा, आपको अपने अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान की जाती रही है आप अपने अधिकारों को जानें। उक्त उद्गार कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ' शक्ति अभिनंदन अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत सम्मान समारोह, को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार जैन के निर्देशन में शक्ति अभिनंदन अभियान एवं अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सम्मान समारोह में जिला अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा खेल कूद एवं किसी भी क्षेत्र में उत्कर्ष कलेक्शन करने वाली बालिकाओं, महिलाओं को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया, उन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि महिलाओं के संरक्षण और उनको आगे बढ़ाने के संबंध में जो भी नियम हैं, शासन की योजनाएं हैं उनका लाभ लेते रहें और सतत प्रयास करते रहें उनके द्वारा आगे अवगत कराया गया कि दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है अब लड़कियां, महिलाएं सेना में भी जा रही हैं।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव द्वारा दुष्यंत कुमार की पंक्ति को उद्बोधित करते हुए कहा गया कि "कौन कहता है आकाश में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो"।
उन्होंने कहा कि पूर्व में जो काम महिलाओं के लिए असंभव माने जाते थे आज सभी जगह महिलाएं इंजीनियर, डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, वकील, राजनीतिज्ञ सभी जगह महिलाएं विद्यमान हैं और वह न केवल एक अच्छा घर परिवार चला रही हैं अपितु प्रशासनिक तंत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, महिलाओं में प्रबंधन का नेनसर्गिक गुण विद्यमान होता है।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी महिलाओं और बालिकाओं को जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है सराहना की गई।
कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा बालिकाओं को पोक्सो अधिनियम, किशोर न्याय
अधिनियम के संबंध में मिशन वात्सल्य के तहत विस्तार से जानकारी दी गई एवं शौर्य दल गठन के उद्देश्य एवं शौर्या दल के कार्य समझाए गए।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से सामाजिक कार्यकर्ता संजय मिश्रा, लेखपाल आनंद मिश्रा, जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन