: यूपी में पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रभाव कारी आंदोलन होगा
Admin Sat, May 20, 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने 15 जुलाई से आंदोलन के शंखनाद का किया एलान
इटावा के नारायण कॉलेज ऑफ साइंस के सभागार में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी
कमलेश शर्मा - इटावा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 15 जुलाई से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जोरदार और प्रभावकारी आंदोलन आरंभ करने जा रहा हैं जिसे 9 अगस्त तक और प्रखर किया जाएगा । जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती हम और हमारा संगठन शांत नही बैठेगा । इसके लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष करना अब अनिवार्य है । उक्त विचार प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों का आव्हान किया कि वे जुलाई से अपनी पुरानी पेंशन पाने के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार रहें । वे इटावा के नारायण कॉलेज ऑफ साइंस के सभागार में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी में बोल रहे थे ।उक्त आशय की एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा तथा जिला मंत्री राजीव कुमार गोयल ने बताया कि उक्त विचार जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक गोष्ठी और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश त्रिपाठी ने व्यक्त किए । उन्होंने विशाल शिक्षक समुदाय को संबोधित करते हुए प्रस्तावित संघर्ष को सफल बनाने के लिए शिक्षक एकता पर बल दिया ।
इसके पूर्व समारोह का आरंभ दिवंगत महान शिक्षक नेता पूज्य ओ पी शर्मा के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया
समारोह में उनके साथ आए पूर्व शिक्षक विधायक श्री जगवीर किशोर जैन ने शिक्षकों को सुप्तावस्था से निकल कर अपने हक की लड़ाई लड़ने का आव्हान किया
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष एवं पूर्व एम एल सी डॉ प्रमोद मिश्रा ने सरकार द्वारा शिक्षकों की छीन ली गई उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए शिक्षकों को सावधान किया
समारोह की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने विश्लेषण करते हुए पुरानी पेंशन को श्रेयस्कर बताया। समारोह में इटावा जनपद के कौने कौने से पधारे शिक्षकों को पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह , उपाध्यक्ष श्री हेमराज सिंह गौर और कोषाध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा और पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर उपाध्याय ने भी संबोधित किया ।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी और उनके साथ इटावा पधारे सभी शिक्षक नेताओं का जिला कार्यकारिणी द्वारा जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया ।
समारोह में नवनियुक्त प्रदेशीय मंत्री और जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा का अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री संजीव यादव ने पगड़ी पहनाकर और सम्मान पत्र भेंट कर विशिष्ट सम्मान किया ।
समारोह में प्रदेशीय मंत्री देवेंद्र यादव , वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री जगदीश नारायण त्रिपाठी , कानपुर मंडल के मंडलीय अध्यक्ष एन पी सिंह गौर और मंडलीय मंत्री मोहित मनोहर तिवारी , आगरा मंडल के मंडलीय अध्यक्ष भीष्मभद्र लवानिया मंडलीय मंत्री अजय शर्मा , अलीगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष और हाथरस के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप अमौरिया , औरैया के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री सुनील मिश्रा , मैनपुरी के जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव , जिला मंत्री श्री विजय कुमार पीटर, फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री उमेश यादव , जिला मंत्री श्री राजीव शर्मा , अलीगढ़ के जिला मंत्री श्री जगवीर सिंह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री हरिश्चंद्र सिंह , फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री लालाराम दुबे , जिला मंत्री श्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी , मीडिया प्रभारी श्री सत्येंद्र सिंह , कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष श्री नागेन्द्र भदौरिया को जिला कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया
समारोह में उपस्थित इटावा के वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री नरेश सिंह यादव एवं श्री मन्ना बाबू दुबे का सम्मान स्वयं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंच से उतरकर उनकी सीट पर जाकर किया गया । उक्त पल बहुत भावुकता पूर्ण थे
उक्त शैक्षिक गोष्ठी में शिक्षकों की ओर से जिला कार्यकारिणी के सदस्य और प्रखर चिंतक श्री अतुल कुमार गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष को एक पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए पुरानी पेंशन बहाली , स्थानांतरण प्रक्रिया को सरल करवाने , पदनाम बदलने जैसी मांगें रखीं ।
समारोह की सफलता का प्रमाण यह था कि जनपद की इकाइयों से बड़ी संख्या में आईं शिक्षिका बहनें और शिक्षक अंत तक अपने नेताओं को सुनने के लिए सभागार में डटे रहे । जिला कार्यकारिणी द्वारा समस्त शिक्षकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद इकाई द्वारा 771 सदस्यों की संपूर्ण सदस्यता जमा कर सदस्यता अभियान को भी गति दी जिसकी सभी ने प्रशंसा की ।
समारोह का संचालन कुलदीप कुमार ने किया
जिला मंत्री राजीव गोयल और जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा ने स्वागत भाषण में इटावा पधारने पर सभी नेताओं का अभिनंदन किया
अंत में जिलाध्यक्ष कवि कमलेश शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों के वाबजूद शिक्षकों ने समारोह में पधारकर उसे सफल बनाने के लिए शिक्षकों और विद्यालय के श्री अंकित तिवारी का आभार व्यक्त किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित , कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आय व्यय निरीक्षक भगवान दास , उपाध्यक्ष देवेश शर्मा , और प्रमोद शाक्य, संयोजक संयुक्त मंत्री दिनेश वर्मा , सदस्य जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय विक्रम सिंह आदि सभी की मेहनत की और सफलतम कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की।

विज्ञापन