: जिन्होंने किया लाखों का गबन, उन्हें बनाया खरीदी केंद्र प्रभारी !

Admin Mon, Feb 12, 2024

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोबिन्द सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ० मोहन यादव को पत्र लिखकर भिण्ड कलेक्टर की मनमानी की शिकायत की
भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा गेहूँ खरीदी केन्द्र बनाने में अनियमितता एवं मनमानी करने के संदर्भ में लिखा पत्र


भिंड - संवाददाता

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और लहार के पूर्व विधायक डॉ गोबिन्द सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर भिण्ड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव की शिकायत की है,जिसमे उन्होंहे कहा है कि कलेक्टर भिण्ड ने अनेकों ऐसी सहकारी समितियों को गेहूँ खरीदी केन्द्र बनाया है, जो लाखों के घाटे में होने के साथ ही ऐसे अनेकों सहायक समिति सेवकों एवं सेल्समेन (विकेताओं) को गेहूँ खरीदी केन्द्र का प्रभारी बनाया है, जिन पर लाखों रूपयों के गबन के आरोप होने के साथ-साथ किसानों को परेशान करने की अनेक शिकायतें पूर्व से हैं। अधिकांश ऐसी सहकारी समितियों को गेहूँ खरीदी की जिम्मेदारी दी है, जिनके पास न तो खरीदी हेतु पर्याप्त स्थान है और न ही गोदाम व खरीदी हेतु पर्याप्त कर्मचारी हैं,लहार तहसील के लगभग 90 ग्रामों के बीच में केवल एक ग्राम महुआ सहकारी समिति को गेहूँ खरीदी केन्द्र बनाया जहां पर किसानों को ट्रेक्टरों के खड़े करने के लिए न तो स्थान है और न ही गोदाम आदि की व्यवस्था है। जबकि अनेक बर्षो से नगर लहार में सहकारी संस्थाओं को खरीदी केन्द्र बनाया जाता रहा है जिनके पास खरीदी हेतु पर्याप्त स्थान, गोदाम, कर्मचारी होने के साथ ही इन संस्थाओं को अनेकों बार म०प्र०शासन द्वारा पुरुस्कृत किया जा चुका है उन्हें खरीदी केन्द्र नहीं बनाया गया है। सेवा सहकारी समिति महुआ लगभग 90 ग्रामों के किसानों का गेहूँ खरीदी करने में सक्षम नहीं है। महुआ समिति में पंजीयन करने वाले अनेक किसानों के ग्रामों की दूरी 30 से 40 कि0मी0 है। किसानों की सुविधा हेतु नगर लहार के समीप पूर्व की भांति 2 अतिरिक्त सेवा सहकारी समितियों पर खरीदी केन्द्र बनाया जाना अति आवश्यक है,पत्र में आगे लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि कलेक्टर भिण्ड द्वारा मनमानी कर गेहूँ खरीदी केन्द्र बनाये हैं। जिससे किसान परेशान होकर व्यापारियों को गेहूँ बेचने को मजबूर हों, और व्यापारी लाभान्वित हो सके। कृपया किसानों के हित में शीघ्र निर्णय करने का कष्ट करें। ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके। ज्ञात हो कि डॉक्टर गोविंद सिंह समय समय पर प्रदेश और जिले की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिख अवगत कराते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें