: त्रंयबकेश्वर मंदिर पर बने हजारों पार्थिव शिवलिंग, विधि विधान से हुई पूजा

Admin Mon, Aug 8, 2022

गणेश भारद्वाज - भिण्ड

शहर के गौरी किनारे स्थित त्रिमकेश्वर महादेव मंदिर बिहारी पार्क में दद्दा जी शिष्य मण्डल भिण्ड ने बनाये अशख़्य पार्थिव शिवलिंग दद्दा जी शिष्य मण्डल भिण्ड के मीडिया प्रभारी कमलकिशोर शर्मा ने बताया है कि परमपूज्य गोलोकधाम वासी पंडित देवप्रभाकर शास्त्री श्री दद्दा जी व परमपूज्य बड़े भैया अनिल त्रिपाठी के आशीर्वाद से उनके ही निर्देशन में अनवरत हर सोमबार अशख़्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्राभिषेक जो केवल श्रावण मास ही नही पूरी साल भर प्रत्येक सोमवार को पूजन जारी रहता जिसमे दद्दा जी शिष्य मण्डल के अलावा अन्य शिव भक्तभी बढ़चढ़ कर भाग लेते जो शिवलिंग निर्माण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सम्पन्न होता है जिसमे अभिषेक पूजन सामग्री पूर्ण रूप से निशुल्क रहती है व बिद्वान पंडित द्वारा विधिवत पूजन व विसर्जन किया जाता है आज श्रावण माह का आखरी सोमवार होने से शिष्य मण्डल भिण्ड द्वारा साधु सन्तों व कन्याओं को प्रसादी व भोजन कराया गया जिसमें सैकड़ो भक्तो ने प्रसादी ग्रहण कर शिवलिंग निर्माण किया जिसमें समस्त भक्त गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिहारी बाल मंदिर स्कूल के संचालक राजेश शर्मा, शैलेन्द्र राजोरिया ,सुभाष पंडित, गणेश भारद्वाज, राजमणी शर्मा, धर्मेन्द्र तोमर ,रामबीर परिहार,संतोष थापक, कमलकिशोर शर्मा,गजेन्द्र शर्मा बंटी,देबेन्द्र त्रिपाठी, गिरजेश बुधौलिया, मनोज सैंथिया, रेखा भदौरिया सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें