: सिलेंडर फटने से तीन अबोध बच्चों की मौत, दो लोग घायल

Admin Sat, Jun 10, 2023

सुबह 7 बजे खाना बनाते वक्त हुआ दिल दहलाने वाला हृदय विदारक हादसा

भिण्ड - संवाददाता

गोरमी थाना क्षेत्र के दलेपुरा गांव में शनिवार की सुबह सिलेंडर फटने से लगी आग में जलकर तीन अबोध बच्चों की मौत हो गई। एक महिला व एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हे गोरमी चिकित्सालय में देने के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है।

गोरमी थाना क्षेत्र के दले पुरा में अखलेश राजपूत के घर में शनिवार सुबह 7 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण खाना बनते वक्त सिलेंडर लीकेज होने से सिलेंडर में आग लगना बताया जा रहा है।
आग लगने से घर में सो रहे तीन अबोध बच्चे जल गए, जिससे घटना स्थल पर ही तीनों बच्चों की मौत हो गई। बच्चो के नाम 4 वर्षीय कार्तिक पुत्र अरविंद, 6 वर्षीय भावना पुत्री अरविंद व 5 वर्षीय परी पुत्री नंदू राजपूत बताए गए हैं। घटना में घर के मुखिया अखलेश राजपूत ब उनकी पत्नी विमला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए गोरमी अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिए गए। घटना से विचलित होकर घर की दो महिलाएं मीरा ब पूजा अचेत अवस्था में चली गई। जो कि कुछ देर होश में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह राजपूत ब एसडीओपी आर के एस राठौर दलबल के साथ मोके पर पहुंचे और घटना के कारणों का जायजा लिया और बच्चो के शवों को मेहगांव पीएम के लिए रवाना करवाया। घटना स्थल पर सूचना मिलते ही राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के भतीजे रिंकू भदौरिया दले पुरा पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

शादी की खुशियों के बीच छाया मातम

घर में अखलेश राजपूत के छोटे भाई सतेंद्र की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शनिवार की सुबह आग लगने से अबोध बच्चों की मौत ने खुशियों को मातम में बदल डाला। शादी में शामिल होने के लिए अखिलेश की बेटी पूजा आई हुई थी। घटना में मरने वाली 5 वर्षीय बच्ची परी पूजा की बेटी थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें