: टीआई ने विद्यार्थियों को दी समझाइस : उत्पाती नहीं उत्कृष्ठ बनें

Admin Fri, Jan 13, 2023

थाना कोतवाली पुलिस का कोचिंग संचालकों व छात्रों से संवाद किया

गणेश भारद्वाज, भिंड

सिटी कोतवाली में पदस्थ इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा ने पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय निशा रेड्डी के निर्देशन में हाऊसिंग कॉलोनी में फायरिंग तथा अन्य अपराधिक गतिविधियां को रोकने हेतु कोचिंग संस्थानों में जाकर संचालकों व छात्रों से संवाद किया। छात्र छात्राओं को अपराधिक गतिविधियां से दूर रहने की हिदायत दी और आपस में सामंजस्य रख कर पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। कोचिंग संचालकों को छात्रों को आईडी कार्ड देने, समय समय पर छात्रों से संवाद करने तथा छात्र छात्राओं के बीच किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े की सूचना तत्काल पुलिस को देने की समझाइश दी। छात्र छात्राओं को थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने स्वयं का मोबाइल नंबर देकर विश्वाश दिलाया कि पुलिस आप की मदद के लिए हमेशा तत्पर है कोई भी परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत करावे। उन्होंने डायल 100 सेवा की जानकारी देकर डायल 100 से भी किसी भी समय मदद लेने की हिदायत दी। कोतवाली प्रभारी श्री शर्मा ने बताया कि छात्र छात्राओं के सहयोग के लिए तथा असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए हाउसिंग कॉलोनी में पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें