: महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता - सुमन वीरेंद्र चतुर्वेदी
Admin Sun, Nov 27, 2022
(अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्मण महिला शाखा में प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर समाज व संगठन का जताया आभार)
भिण्ड -

महिलाओं पर अत्याचार को लेकर ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की नवनियुक्त प्रांतीय प्रमुख महासचिव श्रीमती सुमन वीरेंद्र चतुर्वेदी ने वीरेंद्र वाटिका स्थित वीरेंद्र भवन प्रांगण में हनुमान मंदिर पर प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं के अधिकार और शिक्षा को लेकर पुरानी रूढ़ियों से निकलकर समाज में अभी भी और जागरूकता की आवश्यकता है। हालांकि ब्रह्मण समाज में पहले से इस परिदृश्य में बदलाव आया है। लेकिन वर्तमान हालातो में अभी भी और जागरूकता के साथ बदलाव की आवश्यकता है।
श्रीमती चतुर्वेदी ने कहा धर्म, शिक्षा, विधवा विवाह, पर विचार कर हम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। वर्तमान हालातों पर विचार रखते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने पर बल दिया। कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों को आत्मरक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाना होगा। जिसके लिए शिक्षा ही एक मात्र सबसे बड़ा औजार है।
ब्राह्मण समाज को बालिका शिक्षा को गंभीरता से आगे बढ़ाना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में हम आज भी पिछड़े है। प्रत्येक बेटी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता हे। समाज की मेघावी छात्राओं को समानित करने की आवश्यकता है। हम और हमारा ब्रह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। हमे समाज में महिलाओं की टीम नियुक्त कर संपर्क कर जागरूकता लानी होगी। बदलते हालात में हमें सामाजिक दृष्टिकोण पर नए सिरे से सोचने की आवश्यकता है। हमे एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो आर्थिक दृष्टि से संपन्न तो हो लेकिन चारित्रिक रूप से व्यवसन मुक्त और समाज को नई दिशा देने में सक्षम हो। इसके लिए समाज की महिलाओ की भागीदारी आवश्यक है।
समाज की जिम्मेदारी मिलने पर संगठन और समाज का जताया आभार - श्रीमती सुमन वीरेंद्र चतुर्वेदी ने ब्रह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन में महिला शाखा का प्रांतीय प्रमुख महासचिव बनाने पर संगठन के केंद्रीय समन्वयक विप्र शिरोमणी ओकारनाथ मिश्र जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ल जी,महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पाण्डेजी, प्रदेशाध्यक्ष श्रीमति सरिता पाठक जी और विप्र समाज का अभार व्यक्त किया। और कहा समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए आपके विश्वाश पर खरा उतरने का लगातार प्रयास करूंगी।
प्रेसवार्ता में श्रीमती सुमन वीरेंद्र चतुर्वेदी के साथ रेखा मिश्रा,मिथलेश देवी,कृष्ण मिश्रा,पूर्व पार्षदनिशा कन्हौआ,सविता मिश्रा,जयश्री मिश्रा,शांति देवी भारद्वाज,गायत्री पचौरी,विमलेश सैंथिया,श्रीमती सुशीला मिश्रा, आदि मौजूद रही.
विज्ञापन