: व्यापारी निर्भीक होकर करें व्यापार - शहर कोतवाल
Admin Sat, Mar 4, 2023
व्यापारी संगठन कैट के पदाधिकारियों ने नवागत शहर कोतवाल का किया आत्मीय स्वागत
भिंड - संवाददाता
नवागत कोतवाल का स्वागत करते कैट संगठन के पदाधिकारीभिंड पुलिस सदैव व्यापारियों और आम जनमानस के साथ खड़ी है आप निडर होकर ईमानदारी के साथ अपना अपना व्यवसाय करें।
यह बात सिटी कोतवाली के नवागत थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने उनसे सौजन्य भेंट करने कोतवाली पहुंचे व्यापारियों से कही। इस अवसर पर व्यापरियोंके द्वारा नवागत सिटी कोतवाली प्रभारी शहर कोतवाल शिवसिंह यादव का बुके भेंट कर व मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत सत्कार किया।
आगे व्यापारियों से चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि अपराधियों या बदमाशों के द्वारा आपको कभी भी कोई परेशानी आती है तो उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा । भिंड पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं हम भिंड शहर में अपराधमुक्त अभियान भी चलाएंगे जिससे शातिर बदमाशों से निडर होकर भिंड शहर के जनमानस के अंदर किसी भी प्रकार का भय न रहे साथ में भिंड शहर के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई भी वारदात होती है तो आप हमें तत्काल सूचित करें औऱ हमारा सहयोग भी करें हम आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस अवसर पर व्यापारिक संगठन कैट टीम भिंड की ओर से वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद जैन डब्बू, संजीव जैन,अरुण गुप्ता, विनय जैन, पवन जैन, करन अग्रवाल, राजीव जैन, शशिकांत जैन,अमित जैन व पिंकू शर्मा व अन्य कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन