: अनिश्चित काल के लिए चंबल नदी के पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

Admin Fri, Jun 9, 2023

भिंड - संवाददाता

एन.एच.719 ग्वालियर-भिण्ड-इटावा मार्ग कि.मी. 78 बरही में स्थित चम्बल नदी पर भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित

एन.एच. 719 ग्वालियर - भिण्ड - इटावा मार्ग कि.मी. 78 में स्थित चम्बल नदी पर निर्मित पुल से 10 जून 23 से नये पुल के निर्माण पूर्ण होने तक की अवधि में भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जायेंगे या उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए भिण्ड जायेंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा / कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आयेंगे या फूफ सहसों चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा जायेंगे।

बरही के पास बने इस चंबल नदी पुल से भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित होने एवं यातायात में सुरक्षा की दृष्टि से ग्वालियर की ओर से इटावा / जालौन ओरैया कानपुर उ.प्र. की ओर आने-जाने के तीन वैकल्पिक मार्ग है:-

वैकल्पिक मार्ग

  1. ग्वालियर से मुरैना- धोलपुर - राजाखेडा- फतेहाबाद-शिकोहाबाद- इटावा तक 2 ग्वालियर से बेहट - चित्तौरा अनायन-परायच - मिहोना-जालौन ओरैया- कानपुर तक

  2. भिण्ड से फूफ- सहसों चकरनगर उदी चौराहा-इटावा तक (यह मार्ग हल्के वाहनों के लिए उपयुक्त है।

उक्त वैकल्पिक मार्गों से भारी वाहनों के आवागमन की अग्रिम कार्यवाही हेतु मैप सहित प्रतिवेदन जिलाधिकारी इटावा उत्तरप्रदेश ने जिला प्रशासन भिंड मध्यप्रदेश को भेजा है।

पूर्व में भी कई बार हो चुका है आवागमन प्रतिबंधित

मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की ओर होने वाले अवैध परिवहन व ओवर लोडिंग के कारण इससे पहले भी कई बार इस पुल पर आवागमन बंद हो चुका है और यह आवागमन एक-दो दिन के लिए नहीं बल्कि महीनों तक बंद रहा है। अब इस समस्या से निजात पाने के लिए नए पुल का निर्माण किया जा रहा है । उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से अब जब तक इस पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक के लिए बरही के इस करीब 60 साल पुराने पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद भी इस पुल पर से भारी वाहन निकाले जाने की खबरें बार-बार आती रही हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि उत्तर प्रदेश प्रशासन के इन शासकीय पत्रों और सख्ती के बाद भी क्या स्कूल से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो पाएगा? या फिर पैसे के बदले में चोरी छुपे आवागमन करवाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें