: परचूनी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर आ रहा ट्रक पलटा

Admin Sat, Apr 20, 2024

मौके पर तत्परता से पहुंची लहार पुलिस, सामान को कराया सुरक्षित

घायल ड्राइवर व हेल्परों को पहुंचाया अस्पताल, एक हेल्पर ग्वालियर रैफर

भिंड (लहार) - संवाददाता

ग्वालियर से किराना का सामान भरकर ला रहा एक ट्रक लहार के पास वनखंडेश्वर मंदिर के सामने बीती रात पलट गया। इस बात की सूचना जब स्थानीय लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा को मिली तो उन्होंने तत्परता के साथ पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा और ट्रांसपोर्ट मालिक के आने तक ट्रक को सुरक्षित रखा। साथ ही घायलों को तत्परता के साथ स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से एक ट्रक हेल्पर को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक MP 07GA 3709 ट्रक जय भोले ट्रांसपोर्ट ग्वालियर से समान भरकर लहार आ रहा था। आज शनिवार की रात ड्राइवर की नींद लगने से लहार मिहोना रोड वनखंडेस्वर मंदिर के पास पलट गया। ट्रक में किराना और इलेक्ट्रॉनिक सामान चारो ओर बिखर गया। सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी लहार रविंद्र शर्मा द्वारा उप निरीक्षक सुरेशदत मिश्रा आर श्याम गुर्जर, लाखन सिंह को भेजा, जिनके द्वारा सामान को जय भोले ट्रांसपोर्ट मालिक राजीव गुप्ता (ग्वालियर) और रिंकू शिवहरे (लहार) के आने तक सुरक्षित रखा गया । जानकारी के मुताबिक इस ट्रक में लहार के करीब 50 से अधिक थोक और फुटकर सामान बेचने वाले व्यापारियों का सामान रखा हुआ था। लहार पुलिस की तत्परता की लहार के व्यापारियों की खूब प्रशंसा की जा रही है। इस घटना के बाद यदि पुलिस जरा सी भी लापरवाही दिखाती तो लहार के व्यापारियों का सामान चोरी हो सकता था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें