: भिण्ड के बारह खिलाड़ी करेंगे राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिरकत
Admin Fri, Sep 20, 2024

भिण्ड - संवाददाता
इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये भिण्ड जिले से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 14 से 20 वर्षीय बालक बालिकाओं के लिये आयोजित यह दो दिवसीय प्रतियोगिता आगामी 21 और 22 सितंबर को इंदौर में आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी किशोरी स्पोटर््स क्लब के संचालक एवं जिला एथलेटिक सचिव राधेगोपाल यादव ने जारी विज्ञप्ति में दी। श्री यादव के अनुसार आगामी 21 और 22 सितंबर को इंदौर में होने वाले राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भिण्ड के 12 खिलाड़ी शामिल होंगे। रामभरत सिंह, निशांक, योगेश शर्मा, कंुलवीर सिंह गुर्जर, विवेक यादव, परी व्यास, मानवेंद्र यादव, वंदना, लवकुश राजावत, अभय ओमकार, धनंजय सिंह, एवं कृष्णा यादव इस प्रतियोगिता में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भिण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त प्रतियोगिता प्रथम आये प्रतिभागियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ज्ञातव्य है कि उक्त प्रतियोगिता को मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसियेशन आयोजित कर रहा है।
इंदौर रवाना करने से पहले सभी खिलाड़ियों को किशोरी स्कूल प्रांगण में शुभकामनाएं दी गईं। शुभकामना देने में एथलीट कोच बृजबाला यादव, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह, समाजसेवी गगन शर्मा, विजय यादव, राधेगोपाल यादव आदि शामिल थे। इस अवसर पर राधेगोपाल यादव के माध्यम से खिलाड़ियों को जीत का मंत्र भी दिया गया।
विज्ञापन