: मुरैना के पहाड़गढ़ में दो फाइटर विमान टकराए, एक वहीं गिरा दूसरा भरतपुर राजस्थान में...
Admin Sat, Jan 28, 2023
मुरैना - संवाददाता
मुरैना विमान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया, शनिवार सुबह दो विमान मिराज और सुखोई ग्वालियर से उड़े थे। एक विमान में दो पायलट और दूसरे में एक पायलट था। हादसे के बाद दो पायलट को रेस्क्यू किया गया है।मुरैना में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दोनों विमानों ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री ने एयरफोर्स चीफ से इस हादसे को लेकर बातचीत की है। वहीं, फाइटर जेट क्रैश को लेकर वायुसेना ने जांच बैठा दी है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। इस हादसे में एक पायलेट की मौत की खबर है। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि प्लेन में कितने पायलट थे या फिर जान-माल का कितना नुकसान हुआ है।आसमान ही आग लग गई थीग्रामीणों के मुताबिक प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है।
विज्ञापन